पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें कुछ इस साल तो कुछ अगले साल रिलीज होंगी। इन फिल्मों में भरपूर एक्शन, रोमांस और ड्रामा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन-किन फिल्मों में नजर आने वाले हैं जूनियर एनटीआर।
2 of 5
देवरा पार्ट 1
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
सबसे पहले बात करते हैं जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा पार्ट 1' की। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर रोमांस करती नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के डबल किरदार देखने को मिल सकते हैं। इस फिल्म को कोरटाला शिवा ने लिखा और निर्देशित किया है। यह हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। जान्हवी और एनटीआर के अलावा फिल्म में सैफ अली खान, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको और नारायण भी नजर आएंगे। .
3 of 5
'आरआरआर'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन की फिल्म 'आरआरआर' को बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता मिली थी। देश ही नहीं, दुनियाभर में इसे पसंद किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब इसका सीक्वल 'आरआरआर 2' भी आने वाला है। इसकी शूटिंग हॉलीवुड स्टैंडर्ड्स में की जाएगी। फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ही करेंगे। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का 95वां एकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर मिला था। अब देखना है की इसके सीक्वल में क्या खास होगा।
4 of 5
'एनटीआर 31'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
'एनटीआर 31' जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म का अस्थाई नाम है। निर्माताओं द्वारा फिल्म के आधिकारिक नाम की घोषणा अभी बाकी है। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील करेंगे। 'एनटीआर 31' की शूटिंग इसी साल अगस्त के महीने में शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'एनटीआर 31' को लगभग 15 देशों में शूट किया जाएगा। इसके प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। जूनियर एनटीआर इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आएंगे। इसका निर्माण एनटीआर आर्ट्स और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जाएगा। कहा जा रहा है कि 'एनटीआर 31' में कई बड़े कलाकार अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। पिछले दिनों एक चर्चा भी चली थी कि रश्मिका मंदाना को मुख्य भूमिका के लिए चुना जा सकता है।
5 of 5
'वॉर 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr, hrithikroshan
इन फिल्मों के अलावा जूनियर एनटीआर फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे, जिससे वो अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी नजर आएंगे। इसकी शूटिंग पर तेजी से काम चल रहा है। इस फिल्म के प्रशंसक जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन को एक साथ फिल्म में देखने के लिए इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Priyanka Chopra: दीपिका की पर्सनल लाइफ पर सवाल करने पर प्रियंका ने सिखाया था निर्माता को सबक, लगाई थी फटकार