फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh Aditya Dhar upcoming thriller Movie shooting set to begin on July 25 in Thailand

Ranveer Singh: आदित्य धर की अगली फिल्म की शूटिंग इस दिन से शुरू करेंगे रणवीर, इन सितारों के जुड़ने की भी चर्चा

Sat, 20 Jul 2024 04:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 Jul 2024 04:29 PM IST
सार

आदित्य धर अपनी अगली फिल्म को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। कहा जा रहा है कि आगामी फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल अदा करेंगे। फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Ranveer Singh Aditya Dhar upcoming thriller Movie shooting set to begin on July 25 in Thailand
आदित्य धर, रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@adityadharfilms, इंस्टाग्राम-@ranveersingh

विस्तार

बॉलीवुड में 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्में बनाने वाले आदित्य धर अब अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आदित्य धर की अगली फिल्म में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू होगी।

विज्ञापन

Ranveer Singh Aditya Dhar upcoming thriller Movie shooting set to begin on July 25 in Thailand
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh

सबसे पहले यहां शुरू होगी शूटिंग
कहा जा रहा है कि आदित्य धर और रणवीर सिंह 25 जुलाई से थाइलैंड में फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म से कुछ अन्य सितारों के जुड़ने की भी चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्म का पहला शेड्यूल एक इंटेल नेटवर्क के भीतर बातचीत पर केंद्रित होगा। इसके अलावा रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन के नाम जुड़ने की भी चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh Aditya Dhar upcoming thriller Movie shooting set to begin on July 25 in Thailand
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh

फिल्म के टाइटल का एलान होना बाकी
यह भारतीय खुफिया एजेंसियों के स्वर्णिम युग पर आधारित फिल्म बताई जा रही है। टीम थाईलैंड से फिल्म की शूटिंग शुरू करेगी। उसके बाद भारत और फिर यूएई में शूटिंग के शेड्यूल रहेंगे। इस फिल्म की स्क्रिप्ट रॉ के इतिहास की अविश्वसनीय सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। जल्द ही इसके नाम का एलान होने की उम्मीद है। 
Taimur Ali Khan: पैपराजी के पीछा करने की आदत से परेशान थीं तैमूर की नैनी, बोलीं- मुझे उनकी सुरक्षा की चिंता थी

विज्ञापन

Ranveer Singh Aditya Dhar upcoming thriller Movie shooting set to begin on July 25 in Thailand
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay

खलनायक के रोल में दिखेंगे संजय दत्त
आदित्य धर की अगली फिल्म में काम करने के लिए रणवीर सिंह उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस फिल्म में संजय दत्त खलनायक की भूमिका निभाएंगे, जबकि रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भारतीय खुफिया तंत्र का हिस्सा होंगे। सभी के लुक टेस्ट पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग छह महीने की अवधि में पूरी किए जाने की योजना है। फिल्म से जुड़े आधिकारिक एलान जल्द होंगे।
Actress South Debut: साउथ फिल्मों से की अभिनय करियर की शुरुआत, अब बॉलीवुड में धाक जमा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed