Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Priyanka Chahar Choudhary start shooting for Ektaa Kapoor upcoming series Dus June Ki Raat with Tusshar Kapoor
{"_id":"6596a58fcdd9b1da940ce164","slug":"priyanka-chahar-choudhary-start-shooting-for-ektaa-kapoor-upcoming-series-dus-june-ki-raat-with-tusshar-kapoor-2024-01-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chahar: पहली बार तुषार कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी प्रियंका, शुरू की एकता की इस सीरीज की शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chahar: पहली बार तुषार कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी प्रियंका, शुरू की एकता की इस सीरीज की शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:03 PM IST
सार
प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपनी नए वेब सीरीज दस जून की रात के क्लैपरबोर्ड की एक तस्वीर पोस्ट की है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चाहर चौधरी और तुषार कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी दर्शकों की पसंदीदा सेलिब्रिटी में से एक हैं। बिग बॉस में आने के बाद प्रियंका को बड़ी सफलता मिली। उनके फैंस उनसे बेहद प्यार करते हैं। अभिनेत्री एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी पहले वेब सीरीज दस जून की रात के लिए तैयारी कर रही हैं।
2 of 5
प्रियंका चाहर चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपनी नए वेब सीरीज दस जून की रात के क्लैपरबोर्ड की एक तस्वीर पोस्ट की है। प्रियंका चाहर ने इस खबर को अपने फैंस के साथ साझा किया है। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा, 'तो चलिए इस कहानी की शुरुआत करते हैं, आप सभी के प्यार से चलो।'
इसके अलावा एकता कपूर ने भी अपने अगले प्रोडक्शन वेंचर के सेट से एक तस्वीर साझा की। प्रियंका चाहर चौधरी के साथ इस सीरीज में अभिनेता तुषार कपूर नजर आएंगे। क्लैपरबोर्ड की फोटो शेयर करते हुए एकता ने कैप्शन में प्रियंका, तुषार, जियो सिनेमा, बालाजी टेलीफिल्म्स को टेग कर लिखा, 'दस जून की रात! यह बेगिन्स। जय माता दी।'
जसवंद एंटरटेनमेंट के बैनर तले सचिन मोहिते द्वारा 'दस जून की रात' का निर्माण किया जा रहा है। इसकी सह-निर्माता एकता कपूर हैं। यह पहली बार है जब प्रियंका और तुषार एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। यह वेब सीरीज जियो सिनेमा और एएलटी बालाजी पर रिलीज होगी।
प्रियंका चाहर चौधरी और एकता कपूर के साथ में काम करने की चर्चा पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में है। पहले कहा जा रहा था कि प्रियंका नागिन 7 में अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। हालांकि, अब प्रियंका ने एकता कपूर के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। इस खबर के बाद फैंस बेसब्री से उन्हें स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।