फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Popular YouTuber Ranveer Allahbadia fallen victim to cyber attack his YouTube channels hacked video deleted

Ranveer Allahbadia: साइबर अटैक का शिकार हुए मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, डिलीट हुए सारे वीडियो

Thu, 26 Sep 2024 12:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Sep 2024 12:45 PM IST
सार

मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के दोनों यूट्यूब चैनल पर कथित तौर पर साइबर हैकर्स ने हमला किया है। उनके न सिर्फ सारे वीडियो डिलीट किए गए हैं, बल्कि चैनल का नाम तक बदल दिया गया है।

विज्ञापन
Popular YouTuber Ranveer Allahbadia fallen victim to cyber attack his YouTube channels hacked video deleted
रणवीर अल्लाहबादिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकप्रिय यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया कथित तौर पर साइबर अटैक का शिकार हो गए हैं। उनके दोनों यूट्यूब चैनल हैक हो गए हैं। इतना ही नहीं, दोनों चैनलों पर उपलब्ध उनका सारा कंटेंट भी डिलीट हो गया है। उनके सभी वीडियो हैकर्स ने डिलीट कर दिए हैं।

विज्ञापन

हैकर्स ने बदला चैनल का नाम
हैकर्स ने यूट्यूबर के यूट्यूब चैनल का नाम बदलकर 'टेस्ला' रख दिया गया है। हैकर्स ने कथित तौर पर एक भ्रामक लाइवस्ट्रीम का उपयोग किया, जिसमें एआई-जनरेटेड एलन मस्क का अवतार दिखाया गया, जिसमें दर्शकों से अपने रिटर्न को दोगुना करने के झूठे वादे के लिए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का आग्रह किया गया।
Shah Rukh Khan: शाहरुख की सुरक्षा के साथ मुंबई में खिलवाड़, लीक की गई एयरपोर्ट पहुंचने की पक्की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

यूट्यूबर ने साझा किया पोस्ट
यूट्यूबर रणवीर ने भी चैनल हैक होने की जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। उन्होंने बताया है कि उनके दो मुख्य चैनल हैक हो गए हैं। हैकिंग के बाद सामने आया एआई जनित अवतार दर्शकों को QR कोड स्कैन करने और एक संदिग्ध वेबसाइट पर बिटकॉइन या एथेरियम जमा करने का निर्देश देता है। कहा जा रहा है कि यह मामला दरअसल, क्लासिक 'बिटकॉइन डबलिंग' घोटाले से जुड़ा है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर हाई-प्रोफाइल यूट्यूब चैनलों को निशाना बनाकर किए जाने वाले साइबर हमलों में किया जाता है।

विज्ञापन

मैसेज भी नहीं हो रहा प्रदर्शित
यूट्यूब चैनल से मैसेज भी डिलीट कर दिए गए हैं। पहले चैनल सर्च करने पर यूट्यूब की तरफ से एक मैसेज डिस्प्ले होता था कि कंपनी की नीतियों का उल्लंघन करने के चलते चैनल को डिलीट किया गया है। लेकिन, अब लाइट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एक मैसेज दिखा रहा है कि 'यह पेज उपलब्ध नहीं है। इसके लिए खेद है, कुछ और सर्च करें'। 
Arijit Singh: अरिजीत के कॉन्सर्ट में सुरक्षा गार्ड ने पकड़ी महिला की गर्दन, सिंगर ने परफॉर्मेंस रोक मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed