तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म में एक बार फिर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने साल की शुरुआत में 23 जून को डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से शादी की थी। अभिनेत्री की निजी जिंदगी को लेकर पैपराजी अक्सर उनसे सवाल करते हैं। अब अभिनेत्री ने पैपराजी से अपने बिगड़ रिश्तो को लेकर खुलकर बात की है।
2 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी पन्नू ने माना कि उनका पैपराजी के साथ उनका रिश्ता तनाव से भरा हुआ है। फीवर एफएम के साथ एक साक्षात्कार में , अभिनेत्री ने बताया कि वह उन्हें खुश करने में क्यों विश्वास नहीं करती हैं और कैसे फोटोग्राफर अपने फायदे के लिए उनके बयानों और वीडियो का दुरुपयोग करते हैं।
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
नेगेटिव खबरों पर अधिक व्यूज मिलने पर तापसी ने कहा, “क्लिक कैसे करोगे तुम? मुझे बताओ अच्छी बातों पर कौन क्लिक करता है? मुझे बताओ तुमने आखिरी खबर कौन सी अच्छी पर क्लिक कर दिया हो? अब ये वाली खबर ज्यादा सनसनीखेज है। वह पैपराजी के साथ गलत व्यवहार कर रही हैं। इसलिए हर कोई कह रहा है, 'क्या हो गया, क्या हो गया, देखना पड़ेगा' इसलिए यह दर्शकों के लिए ज्यादा रोमांचक है।''
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी ने कहा, "मुझे ये चीजें पिक्चरें लाने के लिए नहीं दे रही हैं। मेरी फिल्में खुद बोलती हैं। इसलिए मुझे मीडिया के एक वर्ग को खुश करने की जरूरत नहीं है। मैं उन्हें डायरेक्ट मीडिया भी नहीं कहती क्योंकि वे अपने अपने स्वार्थ के लिए ऐसा कर रहे हैं कि कोई हमारे पोर्टल पर क्लिक कर दे बस।" मैं उन्हें मीडिया नहीं कहती।"
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो बता दें कि 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है और नेटिजन्स भी इसे पसंद कर रहे हैं। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म 'खेल खेल में' के गाने 'हौली हौली' के हुक स्टेप ने भी धूम मचा रखी है। जहां पहली फिल्म 9 अगस्त को रिलीज होगी, वहीं, दूसरी स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।
Khatron Ke Khiladi 14: आसिम को निकाले जाने के बाद उमर ने दी प्रतिक्रिया, लिखा- किसी को इतना नीचे मत दिखाओ