हॉलीवुड स्टार्स ने गुरुवार को घोषणा की कि वे अंतिम वार्ता विफल होने के बाद 63 वर्षों में पहले इंडस्ट्री-व्यापी शटडाउन में लेखकों के साथ हड़ताल पर जाएंगे। सभी सितारे गुरुवार आधी रात से हड़ताल शुरू कर चुके हैं। वहीं, ऐसा होने से सभी फिल्म और टेलीविजन उत्पादन पूरी तरह ठप हो जाएगा। स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (एसएजी-एएफटीआरए), जो ए-लिस्टर सितारों सहित 160,000 कलाकारों का प्रतिनिधित्व करता है, ने कहा कि घटते वेतन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से उत्पन्न खतरे पर उनकी मांगों पर बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई थी। इसी को लेकर संघ ने इस हड़ताल को मंजूरी दे दी।
Double Strike: 63 वर्ष बाद ठप होगा हॉलीवुड? लेखक समेत स्टार्स के डबल स्ट्राइक ने बढ़ाई इंडस्ट्री की चिंता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:53 AM IST
सार
लेखक के बाद अब हॉलीवुड स्टार्स ने भी हड़ताल शुरू कर दी है। इसके कारण 63 वर्ष बाद हॉलीवुड पूरी तरह ठप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन