फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब Oscars awards के मंच पर श्रीदेवी की याद में हॉलीवुड स्टार्स के छलक पड़े आंसू

Mon, 05 Mar 2018 02:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
Sridevi and Shashi Kapoor remembered at the 90th Academy Awards
Sridevi
लॉस एंजेलिस के डोल्बी थिएटर में सिनेमाजगत के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह ऑस्कर का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड समारोह के दौरान कई बॉलीवुड और हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Sridevi and Shashi Kapoor remembered at the 90th Academy Awards
cost of the Oscars
ऑस्कर को सिनेमाजगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। ऐसे में रिवाज के तौर पर यहां पर उन लोगों को भी श्रद्धांजलि दी जाती है जो एक्टर दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह गए। इस अवॉर्ड समारोह में हॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर्स के अलावा श्रीदेवी और शशि कपूर को भी नम आंखों से याद किया गया।
Sridevi and Shashi Kapoor remembered at the 90th Academy Awards
sridevi
इसके अलावा हॉलीवुड के कई कलाकार रॉगर मूरे, जोनाथन डेम, जॉन हर्ड, कॉमेडियन डॉन रिकल्स को भी याद किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब फिल्म 'थ्री बिलबोर्डस' के लिए फ्रांसेस मैकडोरमेंड को दिया गया है। वहीं बेस्ट एक्टर का खिताब फिल्म 'डार्केस्ट आवर' के लिए गैरी ओल्डमैन को मिला है। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर का खिताब गीलर्मो डेलटोरो को फिल्म 'द शेप ऑफ वॉटर' के लिए मिला है। दिलचस्प बात है कि इसी फिल्म ने बेस्ट फिल्म का खिताब भी जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi and Shashi Kapoor remembered at the 90th Academy Awards
shashi kapoor
आपको बता दें, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड सैम रॉकवेल ने अपने नाम कर लिया है। उन्हें ये अवॉर्ड थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी के लिए दिया गया है। इसके लिए विलिएम डफो, वूडी हारेलसन, मिसूरी, रिचर्ड जेनकिन्स भी नॉमिनेट थे। जबकि बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड रिमेंमबर मी (कोको) ने जीता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed