अंधाधुंध और पैडमैन जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली राधिका जल्द ही द्वितीय विश्वयुद्ध पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म 'लिबरेट: ए कॉल टू स्पाई' में नजर आएंगी। इस फिल्म में राधिका द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मशहूर जासूस 'नोरा बेकर' की भूमिका में निभाती नजर आएंगी।
राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हाल ही में एक तस्वीर साझा की है जिसमें राधिका ने अपनी तस्वीर के साथ नोरा बेकर की तस्वीर भी लगा रखी है। इस फोटो में राधिका द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर के वेशभूषा में नजर आ रही हैं। राधिका ने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर साझा की जिसमें राधिका इस फिल्म के कास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ मजे करती दिख रही हैं। फिल्म में राधिका भरतीय मूल की महिला नूरा इनायत खान की भूमिका में होंगी जो कि फिल्म 'लिबरेट: ए काल टू स्पाई' में नोरा बेकर के नाम से जानी जाएंगी।
द्वितीय विश्वयुद्ध की नायिका नूरा इनायत खान ऐसी पहली भारतीय महिला थी जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान एक ब्रिटिश जासूस के तौर पर काम किया और नाजियों के कब्जे वाले फ्रांस में छलांग लगाई। 75 साल पहले की वास्तविक घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में राधिका के साथ सराह मेगन थॉमस, स्टेना केटिक और लाइनस रोच मुख्य भुमिका में होंगे। सराह मेगन थॉमस ने ही इस फिल्म का स्क्रिप्टलेखन भी किया है। फिल्म का निर्देशन ऑस्कर नामित निर्देशक लीडिया डीन पिल्चर करेंगे।
पिछ्ले साल अंधाधुंध और पैडमैन जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी राधिका इस साल नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'रात अकेली है' में अभिनय करती नजर आएगी। इसके अलावा राधिका की दो और अंग्रेजी फिल्में 'द आश्रम' और 'द वेडिंग गेस्ट' का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है।