फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस ने भावुक होकर बताई आपबीती, बोलीं-सेक्स टेप लीक होने का दर्द रेप होने जैसा था

Tue, 01 May 2018 04:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
paris hilton revealed about the sex tape leak said that it feels like rape in   documentary

एक नई डॉक्यूमेंट्री फिल्म में हॉलीवुड सेलेब्रिटी पेरिस हिल्टन ने अपनी जिंदगी की कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जिसके बारे में सोचकर ही आप कापने लगेंगे। मशहूर हिल्टन होटल ग्रुप की उत्तराधिकारी और फैशन दीवा, पेरिस हिल्टन इस वक्त अमेरिका में फैशन इंडस्ट्री की सबसे वायरल महिला हैं। डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में बीते शुक्रवार को किया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में पेरिस हिल्टन की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को बखूबी दिखाया गया है।

Trending Videos
paris hilton revealed about the sex tape leak said that it feels like rape in   documentary

पेरिस हिल्टन की उम्र 37 साल हैं। मात्र 19 साल की उम्र में पेरिस ने अपनी बहन निकी हिल्टन के साथ वैनिटी फेयर मैग्जीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया था। इस फोटो शूट ने पेरिस को रातोंरात ग्लैमर इंडस्ट्री की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। रियलिटी टीवी शो सिंपल लाइफ विद निकोल रिची में प्रसारित हुआ उनका स्पेशल एपिसोड भी काफी चर्चित हुआ था। हालांकि पेरिस ने सबसे ज्यादा सुर्खियां तब बटोरीं, जब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रिक सालोमन के साथ उनका सेक्स टेप लीक हो गया था। इस टेप के लीक होने से पेरिस बिल्कुल टूट गई थीं। उन्हें लग रहा था जैसे उनका रेप हो गया हो।

paris hilton revealed about the sex tape leak said that it feels like rape in   documentary
s - फोटो : s

अपने इस बुरे अनुभव को साझा करते हुए पेरिस ने डॉक्यूमेंट्री में कहा है- 'मुझे लगा जैसे मैंने अपनी आत्मा के हिस्से को खो दिया है। मुझसे घटिया तरीके से बात की जाने लगी। कुछ मौकों पर मुझे लगा कि मुझे अब मर जाना चाहिए। मैं उस वक्त जिंदा नहीं रहना चाहती थी। मुझे लगता था कि मेरा सब कुछ ले लिया गया है। मैं दुनिया में उस तरह से कभी भी पहचान नहीं पाना चाहती थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
paris hilton revealed about the sex tape leak said that it feels like rape in   documentary
s - फोटो : s

आपको बता दें कि पेरिस हिल्टन की जिंदगी पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन बेर्ट मार्क्स ने किया है। इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने अपनी जिंदगी के उन हिस्सों का भी जिक्र किया है जो उनके 8 करोड़ से भी ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स तक को नहीं पता। पेरिस फिलहाल एक्टर व मॉडल क्रिस जिल्का के साथ सगाई कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह इसी साल क्रिस के साथ शादी भी कर सकती हैं। वह बच्चों के साथ अपना एक परिवार बनाना चाहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed