{"_id":"5b5f11454f1c1bc57a8b74e6","slug":"mumbai-police-use-tom-cruise-mission-impossible-fallout-stunt-video-to-convey-road-safety-message","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई ट्रैफिक पुलिस के काम आ गए टॉम क्रूज, Mission Impossible के इस सीन ने दिया बड़ा सबक","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के काम आ गए टॉम क्रूज, Mission Impossible के इस सीन ने दिया बड़ा सबक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Jul 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
Tom Cruise, Mission Impossible Fallout
मुंबई ट्रैफिक पुुलिस अपने एक से बढ़कर एक ट्वीट्स की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स, खासकर युवाओं के बीच खूब लोकप्रिय है। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन संबंधी संदेश देने के लिए वह अक्सर चर्चित फिल्मों, सेलिब्रिटीज और ट्रेंडिंग टॉपिक आधार बनाती है। ताजा मामला हॉलीवुड फिल्म मिशन इंपॉसिबल फॉलाउट से जुड़ा।
Mission Impossible Fallout
टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपॉसिबल फॉलाउट बॉक्स आफिस पर धूम मचा रही है। दुनियाभर में इसकी ओपनिंग करीब 59 मिलियन डॉलर रही। फिल्म के स्टंट्स दर्शकों को सबसे ज्यादा लुभा रहे हैं। लिहाजा, मौके पे चौका मारते हुए मुंबई ट्रैफिक पुुलिस ने भी फिल्म के स्टंट्स की लोकप्रियता भुनाने की कोशिश की।
Mission Impossible Fallout
फिल्म मिशन इंपॉसिबल फॉलाउट में एक सीन है जिसमें टॉम क्रूज बिना हेलमेट सड़क पर तेज गति से मोटरबाइक चलाते हैं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ जाता है और दुर्घटना हो जाती है। इस सीन का क्लिप शेयर करते हुए मुंबई ट्रैफिक पुुलिस ने लोगों को एक जरूरी संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mission Impossible Fallout
मुंबई ट्रैफिक पुुलिस ने ट्वीट किया,' अगर मुंबई की सड़कों पर अगर आप ये स्टंट्स करते पाए गए तो आपको दंडित करना हमारे लिए इंपॉसिबल मिशन नहीं होगा। यह हमारा काम है। कोई दुर्भावना नहीं है।' इस संदेश के साथ उन्होंने हैशटैग के तौर पर लिखा, 'सुरक्षा मुमकिन है', 'हेलमेट पहनें', 'गाड़ी चलाते वक्त उतावले ना हों'।
Not an impossible mission for us to penalise you if you are spotted trying these stunts on the roads of Mumbai! That’s the job. No hard feelings. #SafetyIsPossible #WearAHelmet #SayNoToRashDriving pic.twitter.com/BRKx8at7Rl
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) July 30, 2018
विज्ञापन
Mission Impossible Fallout
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के इस ट्वीट पर लोगों ने यूं प्रतिक्रिया दी-
Lol @MumbaiPolice Tom curise still survives that, because there are no manholes unlike India, because the government dont take the initiative to fix them. That's why people dont pay tax 😂
— Tanishq Desai (@TanishqDesai777) July 30, 2018
We can't try these stunts on the roads of Mumbai cause there ain't no roads, it's just potholes https://t.co/8hTZN6zPwM
— Ahmed. (@heyitskalim) July 30, 2018
It's really nice to see how @MumbaiPolice is using pop culture to spread their message. #MissionImpossible https://t.co/wpifAiGwFw
— Rishi Darda (@rishidarda) July 30, 2018