फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'एवेंजर्स' के बाद अब आई 'डेडपूल 2' की बारी, पहले दिन ही इतने करोड़ कमाने की उम्मीद

Fri, 18 May 2018 08:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
film deadpool 2 box office collection prediction bfore friday release

पिछले कुछ समय से भारत में विदेशी फिल्मों का काफी बोलबाला रहा है लेकिन पिछले दिनों आई फिल्म 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' ने तो एक अलग इतिहास ही रच दिया है। मार्वल कॉमिक्स के कई सारे किरदारों को साथ लेकर बनाई गई इस फिल्म को मिली 200 करोड़ की सफलता ने 'डेडपूल 2' की इच्छाओं को और बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि 'डेडपूल 2' कल रिलीज होगी।

film deadpool 2 box office collection prediction bfore friday release

'डेडपूल' भी मार्वल कॉमिक्स का ही एक किरदार है। यह सुपर हीरो बेबाक, बिंदास और अपने तरीके से काम करने वाला किरदार है। दो साल पहले इस किरदार को लेकर 'डेडपूल' नाम से फिल्म बनाई गई, जिसे टिम मिलर ने निर्देशित किया था और अब इस शुक्रवार को इसका दूसरा पार्ट आएगा जिसे डेविड लीच ने डायरेक्ट किया है। वैसे तो इस शुक्रवार को कई अंग्रेजी फिल्में रिलीज हो रही हैं लेकिन लोगों में 'डेडपूल 2' को लेकर काफी क्रेज है। 

film deadpool 2 box office collection prediction bfore friday release

हॉलीवुड की एक्स मैन श्रृंखला की इस 11वीं फिल्म में रायन रेनाल्ड्स लीड रोल में हैं और उनके साथ जोश ब्रोलिन, मोरेना बैक्करीन, जैक केसी और जजी बिट्स की भी अहम रोल में हैं। एवेंजर्स सीरीज में 'एवेंजर्स- एज ऑफ अल्ट्रॉन' ने पहले दिन 10 करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया था लेकिन 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' ने 31 करोड़ 30 लाख रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
film deadpool 2 box office collection prediction bfore friday release
Deadpool

आपको बता दें कि दो साल पहली आई 'डेडपूल' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी लेकिन इस बार ट्रेड अनुभवियों के अनुसार हालात बहुत बदल चुके हैं और 'डेडपूल 2' को 13 से 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। वहीं अमेरिका में 150 मिलियन डॉलर की ओपनिंग मिलने का अनुमान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed