{"_id":"5ddbb42a8ebc3e549a7757f3","slug":"disney-animated-movie-frozen-2-box-office-collection-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'फ्रोजेन 2' की भारत में शानदार शुरुआत, पहले वीकेंड में ही इतने करोड़ रुपये हुआ कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'फ्रोजेन 2' की भारत में शानदार शुरुआत, पहले वीकेंड में ही इतने करोड़ रुपये हुआ कलेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 25 Nov 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
frozen 2
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनीमेशन फिल्म फ्रोजेन के सीक्वेल फ्रोजेन 2 ने भी भारत में बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त शुरुआत की है। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली।
2 of 4
फ्रोजन 2 का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक काल्पनिक राज्य एरेनडेल की दो राजकुमारियों की कहानी कहती फिल्म फ्रोजेन 2 को देखने बच्चे और उनके अभिभावक बड़ी तादाद में सिनेमाघरों में आ रहे हैं। फिल्म के हिंदी संस्करण को भी दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है।अलादीन और टर्मिनेटर डार्कफेट के औसत काराबोर के बाद डिजनी की भारतीय इकाई को फिल्म फ्रोजेन 2 से काफी उम्मीदें रही हैं।
3 of 4
Frozen 2
- फोटो : Social Media
फिल्म के कथानक को देखते हुए ही इसकी रिलीज तारीख सर्दियों में रखी गई। फिल्म का मुख्य किरदार एल्सा नाम की एक राजकुमारी का है जिसके पास हवा को बर्फ में बदल देने की अद्भुत जादुई शक्तियां हैं। फिल्म के हिंदी संस्करण में इस किरदार को प्रियंका चोपड़ा ने आवाज दी है। वहीं एल्सा की छोटी बहन एना के किरदार की आवाज परिणीति चोपड़ा बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फ्रोजेन 2 में नित्या मेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक जोड़ी क्रिस बक और जेनिफर ली की फिल्म फ्रोजेन 2 ने रिलीज के पहले तीन दिनों में 19.10 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की। फिल्म का पहले वीकएंड का कुल कलेक्शन 22.74 करोड़ रुपये रहा। शुक्रवार के दिन तीन करोड़ 35 लाख रुपये कमाने वाली फ्रोजेन 2 ने शनिवार को जबर्दस्त छलांग लगाते हुए अपना कलेक्शन दूना कर लिया और रविवार को भी आठ करोड़ 65 लाख रुपये की शानदार कमाई करने में कामयाब रही। अमर उजाला के फिल्म रिव्यू में फ्रोजेन 2 को चार स्टार मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।