भारत में 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई फिल्म 'डेडपूल-2' ने बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई के साथ शानदार शुरुआत की है। इसे भारत में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है। खबर है कि फिल्म ने पहले ही दिन में 11 करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की है। इस साल भारत में रिलीज हुई सभी हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों की कमाई का आंकड़ा देखा जाए तो यह पहले दिन में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है।
भारत में चौथी बेस्ट ओपनर फिल्म बनी 'डेडपूल 2', पहले ही दिन कर ली इतने करोड़ की कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल 31 करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई के साथ एवेंजर्स इन्फीनिटी वॉर पहले नंबर पर है। वहीं दूसरे नंबर पर टाइगर श्रॉफ की 'बागी-2' (25 करोड़ 10 लाख रुपये), और तीसरे नंबर पर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' (19 करोड़ रुपये) है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा- हॉलीवुड फिल्में भारत में अच्छा कर रही हैं।
Hollywood films are strengthening and cementing their reach in India... #Deadpool2 has an Adults certification, yet the opening day is in double digits [all versions]... Proves, yet again, Hollywood event films/popular franchises are massive crowd pullers.
यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'डेडपूल' का दूसरा पार्ट है। फिल्म में रेयान रेनॉल्ड्स डेडपूल की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ जोश ब्रोलिन, मोरेना बैक्करीन, जैक केसी और जजी बिट्स की भी अहम रोल में हैं।
'डेडपूल' भी मार्वल कॉमिक्स का ही एक किरदार है। यह सुपर हीरो बेबाक, बिंदास और अपने तरीके से काम करने वाला किरदार है। दो साल पहले इस किरदार को लेकर 'डेडपूल' नाम से फिल्म बनाई गई, जिसे टिम मिलर ने निर्देशित किया था।