बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियों में गुल पनाग का नाम भी शामिल है। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही कई उपलब्धियां हासिल कीं। गुल जिंदगी को बेहद खुलकर जीने में यकीन रखती हैं। आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। गुल आज के दौर में कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। भारत की सबसे खूबसूरत महिला का ख़िताब जीतने वाली गुल ने आसमान पर भी तब कब्जा कर लिया, जब वह सर्टिफाइड कमर्शियल पायलट बनीं।
2 of 4
गुल पनाग
- फोटो : social media
गुल आज शायद उतनी लोकप्रिय न हों, लेकिन वह खुद में बेहद खास हैं। दरअसल, अपनी जिंदगी को उन्होंने किसी सपने से कम नहीं जीया। एक्टिंग से लेकर रियल लाइफ तक सब कुछ हटकर करने वाली गुल का जन्म 3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में हुआ। गुल देश के अलग-अलग शहरों में रह चुकी हैं, क्योंकि उनके पिता आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल थे। उनका ट्रांसफर देश में अलग-अलग जगहों पर होता रहता था।
3 of 4
गुल पनाग
- फोटो : social media
बता दें कि गुल सिर्फ इंडस्ट्री की सुंदर हसीनाओं में से एक नहीं हैं, बल्कि उनकी जिंदगी के लिए सबसे बड़ा अचीवमेंट मिस इंडिया बनना रहा। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि गुल मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं, लेकिन गुल सिर्फ यहीं रुकने वाली नहीं थीं। बॉलीवुड में भी गुल ने अलग-अलग फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई। धूप, डोर, मनोरमा- सिक्स फीट अंडर और टर्निंग 30 जैसी फिल्मों ने उन्हें बेहतरीन अदाकारा साबित कर दिया।
4 of 4
गुल पनाग
- फोटो : social media
गौरतलब है कि गुल को बाइक चलाना इतना पसंद हैं कि उनकी शादी में सभी बराती बाइक पर ही आए थे। इस नई चीज को देखकर यह कहा जा सकता है कि गुल की शादी की तस्वीरों ने उस समय आज की मॉडर्न ब्राइड का ट्रेंड सेट किया। अपनी शादी की तस्वीरों में गुल कभी बाइक पर बैठीं नजर आईं तो कभी खुलेआम अपने पति को किस करती नजर आईं। उनकी विदाई किसी डोली या कार में नहीं, बल्कि बाइक पर हुई थी। साल 2016 में गुल ने आसमां पर भी कब्जा कर लिया, जब वह कमर्शियल पायलट बन गईं और अपने सपने को साकार कर सभी के लिए प्रेरणा बन गईं।