Bigg Boss 18: कोर्ट-कचहरी के चक्कर में अचानक हो गई गुणरत्न सदावर्ते की छुट्टी, दोबारा एंट्री पर दिया ये संकेत
एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते की 'बिग बॉस 18' से अचानक छुट्टी हो जाने पर दर्शक हैरान हैं। सब वजह जानना चाहते हैं और इसकी वजह का खुलासा खुद गुणरत्न ने कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियलिटी शो बिग बॉस 18 के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। शो में तमाम सितारों के साथ इस बार एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते ने भी हिस्सा लिया। उनकी मौजदूगी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, लेकिन अचानक उन्हें घर से बाहर कर दिया गया। गुणरत्न को पसंद करने वाले दर्शक यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्हें अचानक बाहर क्यों भेजा गया? इसका खुलासा खुद गुणरत्न सदावर्ते ने किया है।
इस वजह से आ गए बाहर
गुणवरत्न सदावर्ते ने कहा, 'हमारे प्यारे-प्यारे दर्शकों और हमे चाहने वालों को हम यही कहेंगे कि एक गाना है, 'चलो बुलावा आया है। तो हमें भी बुलावा आया, हमें कोर्ट ने बुलाया था। कोर्ट की जब पेशी लगती है तो हाजरी लगानी पड़ती है। कोर्ट की पेशी के कारण हम माननीय उच्च न्यायालय के सामने हमें एक केस के सिलसिले में बुलाया था। मुझे और जयश्री पाटिल को बहस के लिए कोर्ट में जाना पड़ा था, इसलिए हम बिग बॉस से बहुत इज्जत के साथ कोर्ट की तरफ रवाना हुए'।
Citadel Honey Bunny: 'सिटाडेल' के ट्रेलर लॉन्च में छा गए वरुण-सामंथा, बताया कैसे की सीरीज के लिए खास तैयारी
क्या फिर लेंगे शो में एंट्री?
गुणरत्न से जब पूछा गया कि अब आप बाहर आ गए हैं और दर्शक नाराज हैं तो क्या आप फिर से बिग बॉस में एंट्री कर सकते हैं, कोई प्लान है? इस पर गुणरत्न ने कहा,'हां जरूर! अगर समय मिला तो डंके की चोट पर हम बिग बॉस में होंगे और हम वहां अपनी चीजें बहुत अच्छी तरह रखने की पुरजोर कोशिश करेंगे'।
Madhu Chopra: प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का छलका दर्द, बताया कैसे अभिनेत्री को झेलनी पड़ी थी नकारात्मकता
बिग बॉस में खुद को बताया सबसे बेस्ट
बिग बॉस के घर में आपका फेवरेट कौन रहा? इस पर उन्होंने कहा, 'बिग बॉस का 18वां सीजन अब परिपक्वता की उम्र में आया है। हम परिपक्वता के साथ वहां खेल रहे थे। बाकी लोग उबले चने हैं। फ्यूचर हीरो। फिल्मी दुनिया से हैं। फ्यूचर हीरो हैं, इसलिए ही तो हम उन्हें उबले चने बोलते हैं। अपनी-अपनी चटपटी बातें करते हैं। लेकिन, हम घमंड से नहीं, डंके की चोट पर कहते हैं कि लोगों ने हमें चाहा है। दर्शक जिसे चाहें, उससे बड़ा कोई नहीं होता है। हमें ये प्यार दर्शकों ने दिया। हमें लगता है कि वहां हमारी बराबर कोई नहीं था'।
संबंधित वीडियो