अभिनेत्री दिगांगना सूर्यवंशी के खिलाफ सीरीज 'शो स्टॉपर' के निर्देशक-निर्माता मनीष हरिशंकर ने अभिनेत्री दिगांगना सूर्यवंशी पर झूठा वादा करने और टीम से पैसा लेने का आरोप लगाया था। अभिनेत्री की टीम ने हाल ही में एक बयान जारी कर कहा है कि मुंबई पुलिस ने मनीष हरिशंकर द्वारा उनके खिलाफ दायर मामला बंद कर दिया है। उनकी टीम ने एक आरटीआई रिपोर्ट को सबूत के तौर पर साझा किया है कि पुलिस को दिगांगना के खिलाफ कुछ भी नहीं मिला।
2 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिगांगना सूर्यवंशी की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, 'दिगांगना की ओर से, हम आधिकारिक तौर पर यह बताना चाहते हैं कि मनीष हरिशंकर द्वारा मुंबई पुलिस को दी गई शिकायत में दिगांगना सूर्यवंशी पर लगाए गए आरोप झूठे साबित हुए हैं। पुलिस ने मामला बंद कर दिया है। आरटीआई रिपोर्ट मीडिया प्रकाशनों को विश्वास में दी गई है, जो अपने आप में स्पष्ट है।'
3 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
टीम ने अपने बयान में पुलिस को फैसले के लिए धन्यवाद भी दिया। अभिनेत्री की टीम ने लिखा, 'हम पुलिस जांच के दौरान कोई बयान नहीं देना चाहते थे। हम पुलिस के आधिकारिक फैसले का धैर्यपूर्वक इंतजार करना चाहते थे, जो अब स्पष्ट रूप से बताता है कि दिगांगना बिल्कुल भी गलत नहीं थीं। हम मुंबई पुलिस को उनकी निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। उन पर हमेशा विश्वास करने के लिए सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद। दिगांगना अपनी साफ-सुथरी छवि के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने इसे बरकरार रखा है।'
Laal Singh Chaddha: राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के फ्लॉप होने की बताई वजह, इस कारण दर्शकों को नहीं कर पाई आकर्षित
4 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी
- फोटो : इंस्टाग्राम @diganganasuryavanshi
इस साल जून में एमएच फिल्म्स ने दिगांगना सूर्यवंशी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उनपर आईपीसी की धारा 420 और धारा 406 के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया गया था। शिकायत में दावा किया गया था कि दिगांगना ने शो स्टॉपर सीरीज के लिए अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी कंपनी को प्रस्तुतकर्ता के रूप में सुरक्षित करने का झूठा दावा किया था।
5 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिकायत में कहा गया था कि अभिनेत्री ने कहा था कि उनके अक्षय कुमार, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों के साथ निजी संबंध हैं और वह इन्हें प्रेजेंटर के रूप में लेके आएंगी। शिकायत में दावा किया गया है कि उन्होंने अक्षय को शामिल करने के नाम पर पैसे लिए। प्रोडक्शन हाउस की वकील फल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने यह भी दावा किया था कि दिगंगना ने कथित तौर पर नकदी में बड़ी रकम वसूलने का प्रयास किया और मांगें पूरी न होने पर मनीष हरिशंकर को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
Yamini Krishnamurthy: 'आपने हमारी विरासत को समृद्ध किया' यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक