अभिनेता से निर्देशक बने दीपक तिजोरी की नई फिल्म 'टिप्पसी' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दीपक के निर्देशन में बनी ये आठवीं फिल्म है। 'टिप्पसी' एक क्राइम ड्राम फिल्म है। इस फिल्म में दीपक तिजोरी, अलंकृता सहाई, कायनात अरोड़ा, नताशा सूरी सोनिया बिरजे और नाजिया हुसैन जैसे कलाकर नजर आए हैं। बीते दिन सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज के बाद सिनेमाघरों में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान दीपक तिजोरी के साथ फिल्म की पूरी टीम नजर आई।
Tipppsy Premiere: दीपक तिजोरी की 'टिप्पसी' के प्रीमियर में लगा सितारों का जमावड़ा, फिल्म की पूरी टीम हुई शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 11 May 2024 08:06 AM IST
सार
फिल्म के प्रीमियर में सभी अभिनेत्रियों का गॉर्जियस अंदाज नजर आया। सभी ने पैपराजी के सामने खूब तस्वीरें खिंचवाईं। वहीं फिल्म के निर्देशक दीपक तिजोरी ऑल ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन