वेब सीरीज में भी अब म्यूजिक का दौर शुरू हो गया है। अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'जुबली' के बाद अब सोनी लिव की सीरीज 'चमक' में भी 28 गाने हैं जिन्हें पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के 14 गायकों ने न सिर्फ गाया हैं, बल्कि उन पर ये तमाम गाने फिल्माए भी गए हैं। बुधवार शाम मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम इस सीरीज के 28 गानों को लांच किया गया। इस अवसर पर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के गायकों ने उन गानों पर परफॉर्म भी किया।
Chamak Web Series Review: रोहित जुगराज का शानदार ओटीटी अवतार, पंजाबी संगीत की सियासत में चमके एक से एक कलाकार
2 of 4
‘चमक’ के म्यूजिक लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'चमक' के 28 गीतों को गिप्पी ग्रेवाल, मीका सिंह, मलकीत सिंह, शाश्वत सिंह, जागीर सिंह, अफसाना खान, मैंडी गिल, जतिंदर शाह, स्टेबिन बेन, प्रिंस कवलजीत, हरजोत कौर, एमसी स्क्वायर, कंवर ग्रेवाल, असीस कौर, मन्ना सिंह व अन्य गायकों ने गाया है। 'चमक' के गानों की म्यूजिक लांच के अवसर पर गायक प्रिंस कवलजीत, हरजोत कौर, एमसी स्क्वायर, कंवर ग्रेवाल, असीस कौर, मन्ना सिंह ने अपने गाए गाने पर परफॉर्म करके कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया।
3 of 4
‘चमक’ के म्यूजिक लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि म्यूजिक लॉन्च के दौरान गिप्पी ग्रेवाल, मीका सिंह और मलकीत सिंह भी मौजूद रहेंगे। लेकिन उनकी अनुपस्थिति को देखकर लोगों को थोड़ी निराशा निराशा जरूर हुई, लेकिन जैसे ही म्यूजिक लांच समारोह शुरू हुआ कंवर ग्रेवाल और असीस कौर के गाए गीत पर सभी लोग झूम का नाचने लगे। वेब सीरीज 'चमक' के गानों की लांचिंग शाम 6.30 पर रखा गया था। 7.30 तक लोगों का धीरे धीरे आना शुरू और कार्यक्रम की शुरुआत नौ बजे हुई।
4 of 4
‘चमक’ के म्यूजिक लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि वेब सीरीज 'चमक' पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री पर आधारित है। यह सीरीज एक युवा महत्वाकांक्षी रैपर काला की कहानी है, जो कनाडा से पंजाब वापस आता है और अपने पिता प्रसिद्ध गायक तारा सिंह की मौत की साजिश का खुलासा करने की कोशिश करता है। सीरीज के माध्यम पंजाब संगीत उद्योग में क्राइम, राजनीति, व्यापारिक झगड़े और पारिवारिक झगड़े को दिखाया गया है। रोहित जुगराज के निर्देशन में बनी इस सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, मनोज पाहवा, गिप्पी गरेवाल, मोहित मलिक, ईशा तलवार, मुकेश छाबड़ा, प्रिंस कंवलजीत सिंह, सुविंदर (विक्की) पाल, अकासा सिंह व अन्य कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं हैं।