{"_id":"62e6a56a4fd89c61c968bd21","slug":"when-shahrukh-khan-said-on-a-phone-he-wanted-to-replace-jd-chakravarthy-from-ram-gopal-varma-satya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: जब शाहरुख खान ने राम गोपाल वर्मा की 'सत्या' देखकर कहा- 'जेडी को फिल्म से निकालकर...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahrukh Khan: जब शाहरुख खान ने राम गोपाल वर्मा की 'सत्या' देखकर कहा- 'जेडी को फिल्म से निकालकर...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 31 Jul 2022 09:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एसआरके- जेडी चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं जो आज भी लोगों को पसंद आती हैं। उन्हीं में से सबसे ज्यादा याद की जाने वाली फिल्म 'सत्या' है। फिल्म ने इस महीने अपने 22 साल पूरे किए हैं। मनोज बाजपेयी, उर्मिला मातोंडकर और जेडी चक्रवर्ती अभिनीत इस फिल्म ने न सिर्फ सीधे प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई बल्कि 6 फिल्मफेयर पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।
2 of 4
जेडी चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए फिल्म के लीड एक्टर जेडी चक्रवर्ती ने इस फिल्म से जुड़े कई अनकहे किस्से बताए। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें सत्या की भूमिका निभाने के लिए चुना गया था। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म देखने के बाद शाहरुख खान ने फोन कॉल पर उन्हें क्या कहा था?
3 of 4
जेडी चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
उस समय को याद करते हुए जेडी चक्रवर्ती ने खुलासा किया कि सत्या की रिलीज से एक शाम पहले 2 जुलाई को उनके पास मणिरत्नम का फोन आया। उन्होंने सत्या देखी थी। जब जेडी ने उनसे पूछा कि उन्हें फिल्म पसंद आई या नहीं? इस पर मणि ने सिर्फ इतना कहा कि कोई उनसे बात करना चाहता है और फोन किसी और को थमा दिया। उन्होंने आगे कहा, 'किसी ने फोन लिया और कहा, 'सलाम अलैकुम।' मैंने कहा, 'वालेकुम असलम, कौन बोल रहे हैं?' उस व्यक्ति ने कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन बात कर रहा है, बस एक प्रश्न का उत्तर दें। अगर 'सत्या' बहुत बड़ी फ्लॉप होने वाली हो तो हमें क्या करना चाहिए?' मैंने उनसे पूछा, 'क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं?' उन्होंने कहा, 'नाम में क्या रखा है?' मैंने कहा, "यह महत्वपूर्ण है। मुझे अपना नाम बताइए।' उन्होंने कहा, 'मेरा नाम शाहरुख खान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म सत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे जेडी चक्रवर्ती ने खुलासा किया कि उन्होंने शाहरुख खान से पूछा कि अगर सत्या फ्लॉप होने वाली हो तो उन्हें क्या करना चाहिए। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, 'यह बहुत आसान है। सत्या में जो जेडी चक्रवर्ती हैं न उसे निकलकर फिल्म में शाहरुख खान को डाल दो।' शाहरुख ने आगे कहा, 'अगर आप मुझे फिल्म में डालोगे तो मैं फिल्म का वन टू का फोर कर दूंगा।' शाहरुख की इस बात से जेडी ने समझ गए कि वह मजाक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाद में शाहरुख ने जेडी की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।