अमिताभ बच्चन इस वर्ष 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके पर बिग बी की 11 ब्लॉकबस्टर फिल्में देश के 17 अलग-अलग शहरों में दिखाई जाएंगी। अमिताभ और जया की जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आदर्श जोड़ी मानी जाती है। लेकिन हाल ही में जया बच्चन ने अमिताभ को बूढ़ा करार दे दिया है। जया का कहना है कि अमिताभ को उनकी सहेलियों का घर आना-जाना बिल्कुल पसंद नहीं है। उनका कहना है कि अमिताभ काफी बदल गए हैं।
2 of 4
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ समय पहले अमिताभ की नातिन नव्या ने अपना पॉडकास्ट शो व्हॉट द हेल शुरू किया है। इसी बातचीत में जया बच्चन भी शामिल हुई थीं। इस दौरान जया श्वेता बच्चन और नव्या अपने-अपने फ्रेंड सर्कल के बारे में बातें कर रही थीं। इस दौरान पता चला कि जया बच्चन की पिछले चार दशक से सात सहेलियां हैं। जया अपने सर्कल को सात सहेली के नाम से बुलाती हैं।
IIFA: अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन होगा बेहद खास, शहंशाह के सम्मान में यह काम करेगा आईफा
3 of 4
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन ने बताया कि उनकी सहेलियां जब भी घर आती हैं तो अभिषेक और अगस्त्य तो खुश हो जाते हैं, लेकिन अमिताभ खुश नजर नहीं आते हैं। जया ने नव्या से कहा, 'तुम्हारे नाना एकदम चिढ़ जाते हैं, गुस्सा हो जाते हैं। वो यह कहकर वहां से उठ जाते हैं कि मुझे ऊपर जाना है। एक्सक्यूज मी लेडीज, अगर आपको एतराज ना हो तो। और जब वो वहां नहीं होते हैं तो मेरी सहेलियां तब खुश हो जाती हैं'।
4 of 4
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जया की बातें सुन नव्या ने कहा हो सकता है कि नाना की उपस्थिति से वह कॉन्शस हो जाती हों। तब जया बोलीं, वो कॉन्शस नहीं होती हैं, बल्कि वो तो उनको (अमिताभ बच्चन) काफी समय से जानती हैं। जया ने कहा कि दरअसल अब वो बूढ़े हो गए हैं। उन्होंने कहा, आप शारीरिक और मानसिक रूप से बूढ़े हो सकते हैं, लेकिन बूढ़े होकर भी बूढ़े नहीं हो सकते। जया बोलीं, मैं बूढ़ी नहीं हुई हूं। मैं आज भी 18 साल के युवा के साथ बातें कर सकती हूं।