{"_id":"5e69b89c8ebc3eeb4b563ce1","slug":"varun-dhawan-complaints-paparazzi-to-police-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैपराजी से परेशान वरुण धवन ने पहले की पुलिस से शिकायत, फिर कैमरा छीनकर किया ऐसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पैपराजी से परेशान वरुण धवन ने पहले की पुलिस से शिकायत, फिर कैमरा छीनकर किया ऐसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन
- फोटो : Social Media
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वरुण का मस्त-मौला अंदाज हर किसी को भा जाता है। ऐसे में पैपराजी भी उनके आगे-पीछे अक्सर दिखाई देते रहते हैं। चाहे वो जिम में हों, किसी पार्टी में या फिर शॉपिंग करने गए हों। वरुण भी उन्हें बराबर पोज देकर फोटो क्लिक करवाते रहते हैं। ऐसे में अब लगता है कि वरुण इन फोटोग्राफर्स से परेशान हो गए हैं।
Trending Videos
2 of 5
Varun Dhawan
- फोटो : Instagram
जी हां! हाल ही में सामने आए वीडियो को देख तो यही लगता है। वरुण अब इन फोटोग्राफर्स से परेशान हो गए हैं। तभी तो वरुण ने इनकी शिकायत पुलिस से कर दी है। वरुण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरुण एक पैपराजी जो उनका वीडियो बना रहा था, उसकी शिकात पुलिस से करते हुए नजर आ रहे हैं।
3 of 5
varun dhawan
- फोटो : amar ujala
हालांकि वीडियो में वरुण मजाकिया अंदाज में पुलिस से शिकायत कर रहे थे। दरअसल ये एक प्रैंक था जो वरुण पैपराजी के साथ कर रहे थे। जब वरुण पैपराजी की शिकायत पुलिस से करते हैं तो पुलिस अधिकारी कहते हैं कि आपने ही परमिशन दी है। इसके बाद वरुण पैपराजी का कैमरा लेकर पैपराजी का ही वीडियो बनाने लगते हैं। और कहते हैं, 'एक दिन अंदर जाएगा, ठीक होकर आ जाएगा'।
ये कोई पहला ऐसा वीडियो नहीं है। वरुण के ऐसे कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं जिसमें वरुण इस तरह के प्रैंक करते नजर आते रहते हैं। इसके अलावा वरुण कभी पैपराजी की स्कूटर पर बैठे नजर आते हैं। तो कभी फोटोशूट के दौरान या किसी पार्टी में आते-जाते पैपराजी से बातें करते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Coolie No 1
- फोटो : instagram
बात करें वरुण के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में उनकी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' आई थी। इस फिल्म में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर भी थीं। हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में ज्यादा चल नहीं पाई। इसके अलावा वरुण सारा अली खान के साथ फिल्म 'कुली नं. 1' के रीमेक में भी नजर आने वाले हैं। इसके बाद वरुण वॉर हीरो अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में नजर आएंगे। हालांकि वरुण की एक फिल्म जिसकी चर्चा काफी जोरों से थी, 'मि. लेले' में भी नजर आने वाले थे। लेकिन जान्हवी और वरुण दोनों के ही बिजी शेड्यूल के चलते इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल रुकी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।