बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला लॉकडाउन में भी अपने फैंस को निराश नहीं कर रही हैं। उर्वशी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। आए दिन वो अपनी नई तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उर्वशी का दिलकश अंदाज दिख रहा है।
लॉकडाउन में अपने फैंस को निराश नहीं कर रहीं उर्वशी रौतेला, सोशल मीडिया पर साझा किया स्टाइलिश वीडियो
अपने इस नए वीडियो में उर्वशी रौतेला स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने पर्पल कलर की ड्रेस पहन रखी है। इस स्लो मोशन वीडियो में उनका अंदाज देखते ही बन रहा है। खुले आसमान के नीचे, गार्डन में शूट किया गया ये वीडियो उर्वशी के फैंस का दिल जीत रहा है। इसे साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है, 'लवर गर्ल।'
A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela) on
याद दिला दें कि बीते दिनों उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी थी। मुंबई पुलिस से शिकायत के बाद उनके फेसबुक अकाउंट को फिर से रिकवर कर लिया गया था। उर्वशी रौतेला के फेसबुक अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर ने कुछ अश्लील पोस्ट भी साझा की गई थीं।
उर्वशी रौतेला ने बताया था कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक करने के बाद हैकर उनसे मोटी रकम मांग रहा था। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस मामले गंभीरता से लेते हुए कुछ ही समय में उर्वशी के अकाउंट को रिकवर कर लिया। इसके बाद अभिनेत्री ने खुशी जताते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया था।
बता दें कि उर्वशी ने अपने करियर की शुरुआत सनी देओल की फिल्म सिंह साब द ग्रेट से साल 2013 में की थी। इसके बाद वो साल 2016 में फिल्म सनम रे में नजर आईं। साल 2018 में उन्हें एक बार फिर ग्रेट ग्रैंड मस्ती में देखा गया। आखिरी बार उर्वशी साल 2019 में फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं।
ऋषि कपूर के दामाद ने साझा की फैमिली फोटो, लिखा ये खूबसूरत संदेश