एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
urfi javed
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
पांच साल के इंतजार के बाद टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' फिर से लौट चुका है। इस डांस रियलिटी शो में टीवी के कई कलाकार अपनी डांसिंग का हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे। हाल ही में, इस शो की लॉन्च पार्टी हुई, जिसमें उर्फी जावेद भी शामिल हुईं। उर्फी ने अपने लुक से यहां पर आग लगा दी थी और अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने इसी लुक में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी अदाएं दिखा रही हैं।
Trending Videos
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
उर्फी जावेद ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह ब्लू कलर के आउटफिट में कहर ढा रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ने ब्लू कलर की शॉर्ट स्कर्ट और टॉप पहना हुआ है, जिस पर शीशे का वर्क किया हुआ है। इस फ्रंट ओपन आउटफिट में उर्फी बला की सुंदर लग रही हैं और उनकी अदाएं भी फैंस को घायल करने के लिए काफी हैं।
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के साथ उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत उत्साहित हूं कि मेरा पसंदीदा शो 5 साल बाद वापस आ गया है, इसलिए इस डिस्को बॉल थीम वाली ड्रेस को शो को समर्पित कर रही हूं।' उर्फी अक्सर अपने लुक की वजह से ट्रोल होती हैं लेकिन इस बार हर किसी ने अभिनेत्री की तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'वाओ।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ब्यूटीफुल।' एक और यूजर ने लिखा, 'वाओ, आग, गजब, जहर और क्या ही बोलूं यार।' इसी तरह के कमेंट फैंस ने और भी किए हैं।
इसी इवेंट में उर्फी एक और लुक में नजर आई थीं, जिस वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ा था। एक्ट्रेस की ड्रेस तो लोगों को पसंद आई लेकिन उनकी एक हरकत देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे थे। उर्फी काले रंग की डीप नेक वाली बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आई थीं। इस मौके पर उन्होंने अपनी इस ड्रेस में पैसे रखे हुए थे। कैमरे के सामने पोज करते समय उर्फी पहले इन पैसों को बाहर निकालती हैं और फिर इसे वापस वहीं रख देती हैं। उर्फी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।