यशराज बैनर के तले बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री ट्यूलिप जोशी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। ट्यूलिप ने हिंदी ही नहीं पंजाबी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम किया है। 11 सितंबर 1979 को अभिनेत्री का जन्म गुजराती परिवार में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 4
ट्यूलिप जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
मिस इंडिया में लिया था हिस्सा
ट्यूलिप जोशी ने जमनाबाई नर्सी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी थी। उसके बाद मेजरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 2000 में मिस इंडिया में भाग लिया। हालांकि इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और मंजूर था और दोस्त की शादी में उनके हाथ एक बड़ा मौका भी मिल गया।
3 of 4
Tulip Joshi
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे मिली थी पहली फिल्म
एक बार ट्यूलिप जोशी अपने किसी दोस्त की शादी में गई थीं। वहां उन्हें आदित्य चोपड़ा ने देखा और 'मेरे यार की शादी है' ऑफर की। इसके बाद वह ऑडिशन देने गई और सलेक्ट हो गईं। यशराज बैनर के तले बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद भी उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। इसके बाद वह 'दिल मांगे मोर' में नजर आईं, जो भी असफल साबित हुई। ट्यूलिप ने इसके बाद भी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉलीवुड में वह ज्यादा लंबी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाईं और फिल्मों से दूर हो गईं। वह आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में कैमियो करती नजर आई थीं।
4 of 4
कैप्टन विनोद नायर, ट्यूलिप जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
लिव इन में रहने के बाद की शादी
ट्यूलिप जोशी की फिल्मों में काम करने के दौरान ही कैप्टन विनोद नायर से मुलाकात हुई। विनोद नायर 1989 से 1995 तक इंडियन आर्मी में रहे हैं। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों चार साल तक लिव इन में रहे और फिर शादी करने का फैसला किया। विनोद पॉपुलर नॉवेल 'प्राइड ऑफ लॉयन्स' के लेखक और एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2007 में विनोद ने ट्रेनिंग और मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म शुरू की थी। शादी के बाद से ही ट्यूलिप पति के साथ मिलकर करोड़ों की कंपनी संभाल रही हैं। इस कंपनी की ट्यूलिप डायरेक्टर हैं।