डांसिंग एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की छवि हिंदी सिनेमा में एक संस्कारी बेटे की रही है। मशहूर फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुपर मॉडल रहीं आयशा के बेटे टाइगर की पूरी कोशिश रहती है कि किसी भी तरह उनका नाम किसी विवाद में न उलझे और जहां भी उनकी बात हो तो उनके काम को लेकर ही हो। अपने निजी रिश्तों को भी वह ज्यादा उलझाते नहीं है और करीबी दोस्त दिशा पाटनी की बात चले तो शरमाते भी नहीं हैं। टाइगर ने एक्शन बचपन से सीखा है और डांस बड़े होकर। डांसिंग में अपना उस्ताद वह मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य (Ganesh Acharya) को मानते हैं और उनके एक बुलावे पर वह कहीं भी पहुंच भी जाते हैं।
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की वजह से हिट हुए हैं टाइगर श्रॉफ, गुरु के एक फोन कॉल पर हो जाते हैं हाजिर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन