नए साल का जश्न मनाकर लौटे अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए लेकिन यहां जिसने सभी का ध्यान सभी की ओर खींचा वो थी उनकी बेटी नितारा।
नितारा कैमरों को देखकर घबराबई नहीं बल्कि उन्होंने इस तरह से एक्सप्रेशन दिए जिन्हें देखकर लगा कि वो कैमरों को चिढ़ा रही हैं। लेकिन जो भी हो वो बेहद क्यूट लग रही थीं।
अभी तक अक्षय और ट्विंकल ने अपनी इस छोटी सी बेटी को मीडिया से बचाकर रखा था लेकिन कुछ वक्त पहले ही वो मीडिया की नजरों में कैद हो गई।
लेकिन इस बार तो नितारा ने अपने क्यूट एक्सप्रेशन से सभी का दिल जीत लिया है।
5 of 5
nitara, akshay kumar twinkle khanna
- फोटो : Twitter
पूरे वक्त सभी का ध्यान सिर्फ और सिर्फ नितारा और उसकी क्यूट हरकतों पर था। खुद ट्विकंल और अक्षय कुमार भी नितारा के इस रूप को देखकर हंस पड़े।