बॉलीवुड के बारे में कहा जाता है, यहां स्टार किड्स को सफलता बिना मेहनत के मिलती है लेकिन बॉलीवुड के कुछ स्टार किड्स पर यह कहावत बिल्कुल गलत बैठती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड कि उन स्टार मां-बाप के बारे में जिन्होंने अपने करियर में तमाम सफलताओं को हासिल किया लेकिन उनके बच्चे पर्दे पर बुरी तरफ फ्लॉप हुए।
2 of 6
fardeen khan and natasha madhvani
फरदीन खान
सुपरस्टार फिरोज खान के बेटे फरदीन खान पिता की तरह की हैंडसम हैं, जिसके चलते लोगों को उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फरदीन बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर सके। उनके खाते में कुछ चुनिंदा फिल्में हैं।
तनीषा मुखर्जी
तनुजा अपने जमाने की जितनी हिट हीरोइन थी उसकी आधी भी उनकी छोटी बेटी तनीषा मुखर्जी नहीं हो पाईं। बड़ी बेटी काजोल ने तो मां का नाम रोशन किया लेकिन तनीषा पीछे रह गईं।
4 of 6
Tusshar Kapoor and Ekta Kapoor
- फोटो : file photo
तुषार कपूर
सुपरस्टार जीतेंद्र के बेटे तुषार कपूर बॉलीवुड के ऐसे स्टार किड थे जिनसे ऑडिएंस को काफी उम्मीदें थीं। उनकी पहली फिल्म सुपरहिट रही लेकिन उसके बाद एक-एक करके उनकी सारी फिल्में डिजास्टर साबित हुईं। वो इंडस्ट्री में अपने पापा की तरह सुपरस्टार की जगह बनाने में नाकामयाब रहे। उन्हें हिट या सुपरहिट फिल्म सिर्फ मल्टी स्टारर फिल्म में ही मिली।
महाक्षय
मिथुन चक्रवर्ती अपने वक्त के टॉप की एक्टरों में शुमार रहे और तमाम अवॉर्ड उन्होंने जीते लेकिन ऐसी लोकप्रियता उनके बेटे मिमोह के खाते में नहीं आई। उनकी पहली ही फिल्म 'जिम्मी' ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। फिल्मों के लिए मिमोह ने वजन घटाया, नाम बदलकर महाक्षय रख लिया, बालों का रंग बदला लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और उनकी दूसरी फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप रही।