Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे बॉलीवु़ड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की। तनुश्री का 19 मार्च को जन्मदिन है। 'आशिक बनाया आपने' फिल्म से डेब्यू करने के बाद तनुश्री कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि कुछ खास जगह नहीं बना पाईं। बीते कुछ वक्त से तनुश्री फिल्मों से भले ही दूर हैं लेकिन मीटू पर लगाए आरोपों की वजह से चर्चा में हैं। सिनेमाजगत को अलविदा कहे हुए तनुश्री को कई साल हो गए हैं। तस्वीरों में देखिए तनुश्री का बदलता लुक।
2 of 6
tanushree
- फोटो : file photo
साल 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से डेब्यू करने वाली तनुश्री दत्ता ने अपनी पहली फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद वह 'चॉकलेट', 'रकीब', 'ढोल' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन फिर एक दिन अचानक उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं।
3 of 6
tanushree dutta
- फोटो : file photo
साल 2018 में तनुश्री ने भारत में मीटू मूवमेंट की मुहीम को सक्रिय किया, जिसके बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने एक्टर नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तनुश्री के मुताबिक, 2007 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। तनुश्री के इस आरोप के बाद और भी बहुत सारी अभिनेत्रियां सामने आई थी, जिन्होंने मीटू मूवमेंट के तहत अपनी आपबीती साझा की।
4 of 6
tanushree dutta
- फोटो : file photo
तनुश्री ने पहली फिल्म में ही अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती से बहुत वाहवाही लूटी थी, लेकिन बीते सालों में वह इतनी बदल गई हैं कि तस्वीरों में उन्हें अब पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।
5 of 6
tanushree dutta
- फोटो : file photo
तनुश्री की यह तस्वीर साल 2004 की है जब उन्होंने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2004 में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें वह टॉप 10 में जगह बना पाई थीं।