फिल्म 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' और राजी हिट होने के बाद अभिनेता विक्की कौशल सातवें आसमान पर हैं। इन फिल्मों के हिट होने के बाद से वह खूब लोकप्रिय होने लगे हैं। उन्हें कई टीवी विज्ञापनों में भी देखा जा रहा है। इस बड़ी सफलता से उनकी फैन फॉलोइंग में बड़ा इजाफा हुआ है। इधर, ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी विक्की कौशल की फैन हो गई हैं।
तमन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह अभिनेता विक्की कौशल को डेट करना चाहती हैं। खबर है कि इससे पहले भी तमन्ना इस तरह का बयान दे चुकी हैं। पहले दिए बयान में तमन्ना ने अपने नो किसिंग क्लॉज को तोड़ने की बात कही थी। ऐसा उन्होंने सिर्फ ऋतिक रोशन के लिए कहा था। उनका कहना था कि ऋतिक रोशन संग लिपलॉक करने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
लेकिन यह सब उन्होंने एक मजाकिया अंदाज में कहा था, इधर हाल ही मे ंएक इंटरव्यू में जब उनसे #metoo कैपेंन पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'इस अभियान के तहत कई महिलाओं ने आरोप लगाए हैं, जहां तक मैं समझती हूं, वाकई में अगर किसी लड़की के साथ कुछ गलत हुआ है और वह इसे सोशल मीडिया पर बताने की हिम्मत जुटा पा रही है तो यह बहुत बड़ी बात है।'
लेकिन एक तरफ तमन्ना ने मीटू कैंपेन को एक पीआर (पब्लिक रिलेशन) स्टंट करार दिया। साथ ही कहा कि इसका प्रभाव अब कम होता जा रहा है क्योंकि इस अभियान को जो सम्मान मिलना चाहिए था वो मिल नहीं रहा है वहीं, लोगों ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि साजिद खान भी इसके तहत नपे थे लेकिन तमन्ना को उनके साथ काम करने में कोई परहेज नहीं हैं।
तमन्ना ने बताया था कि वह साजिद खान के साथ काम करने में सहज हैं और उन्होंने कभी किसी तरह की हरकत और गलत ट्वीट नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि हर किसी के अनुभव अलग-अलग होते हैं और उन्हें शेयर करना सबका हक है। गौरतलब है कि मीटू के तहत साजिद खान पर तीन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। ये मामला काफी विवादों में रहा था।