अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू पर इनकम टैक्स ने शिकंजा कस लिया है। विभाग का दावा है कि अब तक कई बड़े सबूत उनके हाथ लग चुके हैं, जिसमें एक भारी भरकम रकम की टैक्स चोरी की गई है। तीन दिनों तक दोनों के घर और उनसे जुड़े दफ्तरों में छापामारी की गई। आयकर विभाग द्वारा रेड किए जाने के बाद तापसी पन्नू ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। तापसी ने कई ट्वीट करते हुए बताया है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। जब से तापसी के घर पर रेड मारी गई है उनका मुंबई वाला घर चर्चा में आ गया है चलिए आपको दिखाते हैं अंदर से कैसा दिखता है उनका घर।
2 of 7
तापसी पन्नू का घर
- फोटो : अमर उजाला
थप्पड़, बदला, पिंक और मनमर्जियां जैसी हिट फिल्मों में काम करने के बाद तापसी पन्नू मुंबई के अंधेरी में 2BHK फ्लैट में रहती हैं। ये घर उन्होंने खुद खरीदा है। यहां वे अपनी बहन के साथ रहती हैं। आइए उनके घर की कुछ खूबसूरत झलकियां देखते हैं...
3 of 7
तापसी पन्नू का घर
- फोटो : Instagram - taapsee
तापसी ने इस घर को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया है। तापसी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि घर को सजाने के पीछे की प्रेरणा यूरोपियन कैफे से ली गई है, ये बहुत ही कोजी और आरामदायक होते हैं। तापसी और उनकी बहन साल 2018 में ही इस घर में शिफ्ट हो गई थीं।
4 of 7
तापसी पन्नू का घर
- फोटो : Instagram - taapsee
तापसी ने मुंबई के अंधेरी में 2BHK फ्लैट भले ही लिया हो लेकिन मुंबई की दौड़ती-भागती जिंदगी में तापसी का घर किसी सुकून से कम नहीं है। तापसी और उनकी बहन घर को खूबसूरत बनाने और सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। दोनों अक्सर इस लग्जरी घर की तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।
5 of 7
तापसी पन्नू का घर
- फोटो : Instagram - taapsee
तापसी के घर में ऐसी कई चीजें हैं जो आपको आकर्षित करेंगी और आपका ध्यान खीचेंगी लेकिन सबसे सुंदर चीज उनके घर में सफेद दीवार पर लगी बड़ी सी घड़ी है, जो बेहद लुभावनी लगती है। ये जगह इन दोनों के घर को सबसे अच्छा फोटो स्पॉट है।