साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड की फिल्मों को बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसें में इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़ दिया जाए, तो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर फिल्में ढेर हुई हैं। ऐसे में कई सितारे बायकॉट ट्रेंड पर अपनी राय दे चुके हैं। हाल ही में 'जहां चार यार' को लेकर चर्चा में चल रहीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस पर बात की, लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ बदला नजर आया। स्वरा भास्कर ने करण जौहर के पक्ष में बातचीत की है।
2 of 4
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा भास्कर ने बायकॉट ट्रेंड पर बात की और कहा, ‘यहां डर का माहौल है। इंडस्ट्री में किसी को विवाद में नहीं फंसना है और अगर विवाद हो भी गया तो उस पर बात ही मत करो, सोचो भी नहीं। अभिनेत्री का मानना है कि इस तरह के नफरत भरे अभियानों के कारण ही ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षा बंधन’ जैसी बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थीं।
3 of 4
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर ने फिल्म निर्माता करण जौहर और कई ए-लिस्टर्स सेलेब्स के बारे में बात की, जिन पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का कथित रूप से आरोप लगाया जा रहा था। स्वरा ने कहा, 'अगर इन पर हमला किया जा रहा है, तो भी वे कुछ नहीं कह रहे हैं। आप करण जौहर के बारे में बहुत सी बातें कह सकते हैं, उनकी फिल्मों को बेकार और नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात कर सकते हैं। लेकिन आपकी नापसंदगी का मतलब यह नहीं है कि वो एक हत्यारे हैं।
4 of 4
स्वरा भास्कर
- फोटो : Instagram
इसके साथ ही अभिनेत्री ने बायकॉट ट्रेंड को पेड और इंडस्ट्री पर हमला बताया। स्वरा ने कहा, 'बायकॉट ट्रेंड पेड है, मुझे ऐसे इसलिए पता है क्योंकि मेरे पास भी ऑफर आया था। लोगों को इसके लिए पैसे दिए जा रहे हैं। इंडस्ट्री के लिए यह नॉर्मल टाइम नहीं है और इंडस्ट्री पर अटैक हो रहा है। ऐसे में सबको एकजुट होने की जरूरत है।' बता दें कि हाल ही में स्वार भास्कर की फिल्म 'जहां चार यार' रिलीज हुई है, जिसमें चार शादीशुदा महिलाओं की कहानी को दिखाया गया है।