मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी संग अपने अफेयर के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर ललित मोदी और सुष की तस्वीरें देख कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के लिए सहानुभूति दिखा रहे हैं। इन सबके बीच रोहमन शॉल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर सुष्मिता को इशारों-इशारों में सलाह दे डाली है।
Sushmita Lalit Affair: एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन ने इशारों-इशारों में सुष को दी सलाह, कहा- पहले खुद को कंप्लीट...
सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में रोहमन रिलेशनशिप पर लोगों को सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। रोहमन शॉल कहते हैं, "मैं अभी 'हैशटैग रोहमन आस्किंग' के कुछ जवाब पढ़ रहा था। लोगों के जवाब पढ़कर ऐसा लग रहा था कि सब प्यार में दुखी हैं। क्यों यार? यार तुम लोग अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा एक्सपेक्ट करते हो...क्यों? एक बात समझो, आपके पार्टनर के पास करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं। उनकी अपनी भी एक लाइफ है। आपको अपने पार्टनर पर इतना ज्यादा डिपेंड नहीं होना चाहिए। अपने आप को खुद खुश रखना सीखो। पहले खुद को कंप्लीट करो, फिर पार्टनर की तलाश करो। न की ऐसा पार्टनर ढूंढो जो आपको कंप्लीट करे। आप समझ रहे हो न?"
सुष के एक्स बॉयफ्रेंड आगे कहते हैं, "कोई हमें कंप्लीट कैसे कर सकता है? मुझे तो यह कॉन्सेप्ट ही समझ नहीं आता। मेरे हिसाब से आपको कोई और नहीं बल्कि आप खुद कंप्लीट कर सकते हो। तुम्हें खुश करने का किसी ने भी ठेका नहीं ले रखा है। कोई दूसरा इंसान तुम्हें खुश नहीं रख सकता।"
बता दें कि रोहमन शॉल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुष के एक्स बॉयफ्रेंड के वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ लोग रोहमन को स्ट्रॉन्ग बता रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ इस वीडियो के तार ललित मोदी और सुष्मिता सेन से जोड़ रहे हैं।