सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नई कड़ी जुड़ती दिख रही है। मुंबई पुलिस इस मामले में अभी तक 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं सुशांत के पिता के एफआईआर दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस भी पूरे जोरों पर जांच करती दिख रही है। इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई को लेकर एक पोस्ट साझा किया है जो सभी के लिए हैरान करने वाला है।
29 जून से सुशांत सिंह राजपूत करने वाले थे ये सारे काम, बहन ने बताया- 'बना रखी थी पूरी प्लानिंग'
दरअसल, श्वेता ने जो पोस्ट साझा किया है उसमें एक व्हाइट बोर्ड दिख रहा है। सुशांत 29 जून से अपने दिन की शुरुआत कैसे करने वाले हैं इसकी पूरी प्लानिंग बोर्ड पर लिख रखी थी। 14 जून को सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि उन्होंने आने वाले दिनों की प्लानिंग बनाई थी तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें कथित रूप से सुसाइड करना पड़ा।
सुशांत सिंह राजपूत ने 29 जून से अपने रूटीन को लेकर लिखा था कि 'सुबह जल्दी उठकर अपना बेड बनाना, कंटेट वाली फिल्में और सीरीज देखना, गिटार सीखना, वर्कआउट करना, मेडिटेशन करना, अपने आस पास की जगह को साफ और स्वच्छ रखना, याद करो, प्रैक्टिस करो और फिर से दोहराओ।'
श्वेता सिंह कीर्ति ने यह फोटो साझा करते हुए लिखा, 'भाई का व्हाइट बोर्ड जहां वह 29 जून से अपना वर्कआउट और मेडिटेशन शुरू करने की योजना बना रहे थे। तो वह आगे की योजना बना रहे थे।'
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने एकता कपूर के सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'पवित्र रिश्ता' किया। सीरियल में सुशांत को काफी पसंद किया गया। 'पवित्र रिश्ता' के बाद सुशांत ने बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ाया। उनकी पहली फिल्म 'काय पो छे' थी।