सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय के दम पर छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय किया था। सुशांत के निधन के बाद से बॉलीवुड के साथ उनके प्रशंसकों को भी झटका लगा है। अब सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो और सारा अली खान 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंचे थे।
'बिग बॉस' के सेट पर सुशांत ने शाहरुख का सीन किया था रीक्रिएट, एक्टिंग देख सलमान ने यूं दिया था रिएक्शन
वीडियो में सलमान खान, सारा से कहते हैं कि 'आपने बताया कि सुशांत, शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं, तो क्या इन्होंने शाहरुख के कुछ डायलॉग या एक्टिंग करके दिखाया आपको।' इस पर सारा, सुशांत से कहती हैं कि 'कुछ करके दिखाइए।'
सुशांत फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान का डायलॉग दोहराते हैं। वो सारा को देखते हुए कहते हैं कि 'राज अगर तुझसे ये लड़की प्यार करती है तो ये तुझे पलट कर देखेगी।' सुशांत के तीन बार पलट कहने के बाद सारा अली खान नहीं पलटती हैं। तभी सेट पर मौजूद सभी वहां हंस पड़ते हैं। सुशांत की एक्टिंग देख सलमान खान उनकी काफी तारीफ करते हैं।
A post shared by Aditya Razz🔵 (@salmonic_aadi) on
वीडियो तब का है जब सुशांत और सारा फिल्म 'केदारनाथ' का प्रमोशन करने के लिए 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंचे थे। साल 2018 में आई इस फिल्म से सारा अली खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सुशांत के निधन के बाद खुलासा किया था कि 'केदारनाथ' के दौरान सारा को प्रमोट किया गया। जबकि उनका नाम कहीं नहीं था। इससे वो काफी परेशान हो गए थे।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सलमान खान और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। सुशांत के प्रशंसक और सोशल मीडिया यूजर्स बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ाने के लिए सलमान सहित कई दूसरे सितारों को जिम्मेदार मान रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सुशांत बॉलीवुड की गुटबाजी से परेशान हो गए थे और इस वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली।