पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी इन दिनों मदरहुड इंजॉय कर रही हैं। रविवार को सनी लियोन अपने पति और जुड़वा बच्चों के साथ आउटिंग पर निकली थीं। इस दौरान उनके साथ उनके जुड़वा बच्चों को संभालने के लिए नैनी भी नजर आई।
वैसे भी सनी लियोन दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना चुकी हैं। वह अपनी हॉट ऐंड बोल्ड इमेज के चलते चर्चा में रहती हैं। सनी लियोनी अपने पति और बच्चों के साथ अक्सर स्पॉट होती हैं। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
बात करें सनी लियोनी के क्यूट किड्स की तो सनी और डैनियल ने पिछले साल मार्च में अपने इन जुड़वा बेटों और बेटी निशा संग एक तस्वीर पोस्ट कर इस गुड न्यूज को शेयर किया था। सनी ने बताया था कि परिवार को पूरा करने के लिए उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया है।
हाल ही में एक चैट शो के दौरान सनी लियोन ने कहा था कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग सबसे खराब दोस्त होते हैं। उन्होंने कहा था, 'इंडस्ट्री के लोगों से जब आपको इमोशनल या फिजिकल सपोर्ट की जरूरत होती है तब कोई भी आपका साथ नहीं देता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी दो टीवी शोज और एक हिंदी फिल्म में काम कर रही हैं।