अपनी फिल्मों से ज्यादा इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियों में रहने वाली सनी लियोनी जल्द ही नोएडा पहुंच रही हैं। उनके साथ बिग बॉस से सुर्खियों में आई अभिनेत्री मंदाना करीमी भी होंगी। दोनों दिल्ली एनसीआर में एक महीने रुकेंगी और अपनी हॉर फिल्म की शूटिंग करेंगी।
मंदाना करीमी और अभिनेत्री सनी लियोनी जल्द ही लोगों को डराती नजर आएंगी। दरअसल अभिनेत्री मंदाना करीमी ने हाल ही में एक हॉरर कॉमेडी फिल्म कोका कोला साइन की है। इस फिल्म में मंदाना के साथ साथ सनी लियोन भी नजर आएंगी। मंदाना करीमी और सनी लियोन दोनों अभिनेत्रियां चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के घर का हिस्सा रह चुकी हैं। इस फिल्म में मंदाना एक नेगेटिव रोल में नजर आएंगी।
3 of 4
Mandana Karimi
- फोटो : amar ujala
महेंद्र धरीवाल और परमदीप संधू के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म कोका कोला को निर्देशक प्रकाश टटिकेनी निर्देशित करेंगे। महेंद्र धरीवाल इससे पहले नहले पे दहला, हवस और भैयाजी सुपरहिट जैसी कई फिल्मों का निर्माण कर चुके है। फिल्म के बारे में बात करते हुए मंदाना कहती हैं, "यह बहुत ही मजेदार कहानी है मैंने इससे पहले इस तरह का कोई भी काम नहीं किया है। मैं इस फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी उत्साहित हूं।" आपको बता दें कि मंदाना इससे पहले रॉय, भाग जॉनी, मैं और चार्ल्स और क्या कूल हैं हम 3 जैसी फिल्मों मे नजर आ चुकी हैं।
4 of 4
sunny leone
- फोटो : social media
सनी लियोनी के साथ काम करने को लेकर मंदाना कहती हैं, "मैंने और सनी ने एक साथ कई इवेंट में काम किया है। वह एक अच्छी महिला हैं। इस फिल्म से हम दोनों दर्शकों के लिए कुछ खास ला रहे हैं।" सनी लियोनी बिग बॉस 5 और मंदाना बिग बॉस 9 का हिस्सा रह चुकी हैं। सनी इससे पहले जिस्म 2, रागिनी एमएमएस 2 और मस्तीजादे जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म कोका कोला में मंदाना किरदार सनी लिओन के लिए मुश्किलें पैदा करेगा।