'गदर 2' को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है और सनी देओल की फिल्म लगातार दर्शकों को थिएटर तक खींच रही है। अभिनेता की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की और कई नए रिकॉर्ड भी बनाए। इसके बाद खबरें आने लगीं कि सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये कर ली है। अब अपनी फीस पर अभिनेता ने चुप्पी तोड़ी और सच का खुलासा किया। हाल ही में अभिनेता एक शो में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने साफ कहा कि वह पैसे के लिए फिल्में नहीं करते हैं।
Sunny Deol: 'निर्माता मुझे इतने पैसे देते तो...', 'गदर 2' के बाद 50 करोड़ फीस लेने वाली खबरों पर बोले तारा सिंह
दरअसल, शो में सनी देओल से उनकी फीस में बढ़ोतरी के बारे में सवाल किया गया तो अभिनेता ने हंसते हुए कहा, “पैसे क्या लेने हैं, नहीं लेने हैं, वह प्रोड्यूसर को पता होगा.. उतना ही पैसा देगा, जितना उसे पता है कि वह फिल्म से बना सकता है।” यानी कि सनी देओल ने साफ किया कि फिल्म के लिए फीस अभिनेता को कितनी देनी है, यह बात निर्माता पर निर्भर करती है कि वह फिल्म से कितना कमा सकता है और अभिनेता भी इसके अनुसार फीस मांग सकता है कि वह फिल्म की कमाई में कितना सहयोग करेगा।
Jawan Litmus Test: महावीकएंड बनाने के लिए आज कमाने होंगे इतने करोड़, ‘जवान’ के चार बनाम ‘पठान’ के पांच दिन
'गदर 2' की सफलता का जिक्र करते हुए सनी देओल से पूछा गया कि अगर कोई फिल्म 500 करोड़ रुपये कमाती है तो वह 50 करोड़ रुपये की फीस का हकदार होगा। इस पर सनी ने कहा, ''अगर निर्माता को लगता है कि वे मुझे इतना भुगतान कर सकते हैं तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। मैं ये नहीं कहूंगा कि नहीं, मैं यह प्रोजेक्ट नहीं करूंगा, क्योंकि मुझे इतना पैसा नहीं मिला। मैं इस तरह काम नहीं करता। मैं ऐसी स्थिति में रहना पसंद करता हूं, जहां मैं किसी प्रोजेक्ट पर बोझ न बनूं।''
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने 'दबंग' की मदद से बनाई थी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', कहा- मेरी फिल्मों को कोई नहीं...
सनी देओल ने 'गदर 2' की सफलता के बारे में भी बताया कि उन्हें इसकी इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब पहला भाग आया तो यह एक अलग दुनिया थी, कोई सोशल मीडिया नहीं था और यह प्रशंसकों का अपना प्यार था, लेकिन हमें ऐसा लग रहा था कि यह अच्छा रहेगा, लेकिन इतनी ज्यादा सफलता की उम्मीद नहीं थी। उन दिनों हम प्रमोशन के लिए बाहर नहीं जाते थे। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने और निर्देशक अनिल शर्मा ने कहानी को अंतिम रूप देने के लिए विचार किया।
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने गोविंदा को बताया सबसे पक्का दोस्त, इस बात का दिया श्रेय
अभिनेता ने कहा, “कोविड महामारी के कारण इसमें देरी हुई और फिर जब उन्होंने मुझे इस आइडिया के बारे में बताया तो मुझे यह पसंद आया और तभी से इस पर काम शुरू हो गया। मुझे यह भरोसा था कि जिन लोगों को गदर पसंद आई, उन्हें ये सीक्वल भी पसंद आएगा। मुझे पता था कि या तो फिल्म चलेगी नहीं, या अगर चली तो इससे फिल्म को उचित इज्जत मिलेगी। इस फिल्म ने अपना सम्मान बरकरार रखा।”
Helen: हेलन ने आशा भोसले को बताया बॉलीवुड का 'अनमोल नवरत्न', गायिका की तारीफ में कही यह बड़ी बात