बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस दत्त ने सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दीं है। इनमें 'बरसात', 'आवारा', 'श्री 420' और 'मदर इंडिया' प्रमुख हैं। अपने छोटे से करियर में ही नरगिस ने जो पहचान बनाई शायद ही किसी और ने ऐसा कारनामा किया हो। राज कपूर संग उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी तो मशहूर थी ही साथ ही सुनील दत्त संग उनके प्यार की दास्तान भी कम मशहूर नहीं है। आज अभिनेत्री की पुण्यतिथि पर बता रहे हैं सुनील दत्त संग उनके रिश्ते और सच्चे प्यार के कुछ किस्से।
2 of 6
सुनील दत्त और नरगिस दत्त
- फोटो : Twitter
दरअसल, ये बात उस समय की बात है जब सुनील दत्त फिल्म जगत में नहीं आए थे और ना ही नरगिस उनकी पत्नी बनी थीं। तब नरगिस की एंट्री बॉलीवुड में हो चुकी थी। उस वक्त नरगिस और राज कपूर के अफेयर के चर्चे हर जगह थे। सुनील दत्त उस दौरान ऑल इंडिया रेडियो के लिए काम किया करते थे। उन्हीं दिनों में वो मौका आया जब अभिनेत्री नरगिस का उन्हें इंटरव्यू लेना था। उस दौर में नरगिस एक बड़ी अभिनेत्री बन चुकी थीं। जब इंटरव्यू का वक्त हुआ तो वो स्टूडियो पहुंच गईं।
ऐसा कहा जाता है कि नरगिस को अपने सामने देख सुनील दत्त बिल्कुल घबरा गए थे। इसकी दो वजह बताई जाती है। एक तो सुनील नरगिस की स्टारडम से घबरा गए थे क्योंकि वो एक बहुत बड़ी अभिनेत्री थीं वहीं दूसरी तरफ ऐसा भी कहा जाता है कि सुनील दत्त नरगिस को काफी पसंद करते थे।
इंटरव्यू के दौरान सुनील दत्त जब बोलने पर आते थे तो उनकी बातों सुनकर लोग चुप हो जाते थे, लेकिन जब नरगिस बोलने लगीं तो उनकी बातें सुनकर वो एकदम खामोश पड़ गए। उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। उस वक्त नरगिस ने उन्हें समझाया कि घबराने जैसी कोई बात नही है और वो आराम से उनसे सवाल पूछ सकते हैं। वो इंटरव्यू तो हो नहीं पाया मगर सुनील दत्त की नौकरी खतरे में जरूर पड़ गई थी। बाद में सुनील दत्त ने रेडियो का काम छोड़कर फिल्मों में कदम बढ़ाना शुरू किया। नरगिस से उनकी दूसरी मुलाकात 'दो बीघा जमीन' के सेट पर हुई। इसके बाद महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त को नरगिस के बेटे का रोल मिला। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी।
5 of 6
सुनील दत्त और नरगिस दत्त
- फोटो : social media
कहा जाता है कि इस फिल्म के सेट से ही नरगिस और सुनील दत्त के प्यार की शुरूआत हुई थी। एक दिन सुनील नरगिस को प्रपोज करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने प्रपोज किया और नरगिस ने उसे स्वीकार भी कर लिया। उसके बाद दोनों ने मार्च 1958 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। साल 1959 में दोनों ने अपनी शादी के बारे में औपचारिक तौर पर लोगों को बताया और एक रिसेप्शन भी दिया था।