फिल्म अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के निधन से बॉलीवुड सदमे में है। राज कौशल का 30 जून को आकस्मिक निधन हो गया। बता दें कि राज कौशल को करीब 4 बजकर 30 मिनट पर हार्ट अटैक आया था और अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने घर पर दम तोड़ दिया। उनके अचानक चले जाने से परिवार को गहरा धक्का लगा है। राज सिर्फ 49 साल के थे और शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ्य थे। इससे पहले उन्होंने रविवार को ही जहीर खान, सागारिका घाटगे, आशीष चौधरी, समिता बांगरगी, नेहा धूपिया और अंगद बेदी संग पार्टी की थी।
ऐसे में राज कौशल के निधन की खबर पर उनके दोस्तों को भी विश्वास नहीं हुआ। दरअसल दो दिन हालांकि राज कौशल को अपनी तबीयत एक शाम पहले यानी मंगलवार से ही ठीक नहीं लग रही थी और उन्होंने इस बारे में मंदिरा बेदी को बताया भी था। इस बात की जानकारी अब राज कौशल के दोस्त और म्यूजिक डायरेक्टर सुलेमान मर्चेंट ने दी है।
2 of 5
सुलेमान मर्चेंट- मंदिरा बेदी और राज कौशल
- फोटो : सुलेमान मर्चेंट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुलेमान मर्चेंट ने बताया, 'मंगलवार शाम से ही राज कौशल खुद को ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। हालांकि उन्हें लगा कि ये एसिडिटी है और राज ने एक एंटासिड टैबलेट ले ली। वक्त आगे बढ़ता गया और सुबह करीब 4 बजे राज को ज्यादा बेचैनी महसूस होने लगी। राज ने मंदिरा को बताया कि उसे हार्ट अटैक आ रहा है। इसके बाद मंदिरा ने तुरंत मदद के लिए आशीष चौधरी को फोन करके अपने घर बुलाया।'
3 of 5
सुलेमान मर्चेंट
- फोटो : सुलेमान मर्चेंट
सुलेमान मर्चेंट ने कहा, 'मंदिरा और आशीष ने राज को अस्पताल ले जाने के लिए कार में बिठाया, लेकिन वो बेहोश हो रहा था। मेरे ख्याल से आशीष और मंदिरा राज को लीलावती अस्पताल ले जाना चाहते थे। लेकिन, अगले 5-10 मिनट में ही उन्हें एहसास हो गया कि राज की नब्ज जा चुकी है। इससे पहले कि वो दोनों राज को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचते, बहुत देर हो चुकी थी।'
4 of 5
पति के साथ मंदिरा बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि राज कौशल को इससे पहले भी एक बार हार्ट अटैक आ चुका था। इस बारे में सुलेमान मर्चेंट ने बताया, 'मुझे लगता है कि राज की उम्र उस समय 30-32 साल होगी, जब उन्हें पहली बार हार्ट अटैक आया। लेकिन, इस हार्ट अटैक के बाद से ही राज की तबीयत को लेकर मंदिरा काफी सतर्क रहती थी और हर बात का ध्यान रखती थी। राज की तबीयत में भी उस हार्ट अटैक के बाद से सुधार था।'
5 of 5
राज कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
सुलेमान मर्चेंट ने आगे कहा, 'मैंने अपने 25 साल पुराने दोस्त को खो दिया, इससे बड़ा सदमा मेरे लिए क्या होगा। मैं राज को उस वक्त से जानता था, जब वो फिल्म 'दस' के सेट पर मुकुल आनंद को असिस्ट करते थे। कोरोना महामारी के दौरान मैं कुछ महीने पहले ही राज और मंदिरा से मिलने उनके घर भी गया था। उनकी पहली फिल्म 'प्यार में कभी कभी' के लिए मैंने और सलीम ने ही म्यूजिक दिया था।'