{"_id":"5e9d63ed8ebc3e6fd817a46c","slug":"suhana-khan-shares-sunset-pic-from-mannat-looks-beautiful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच सुहाना खान की नई तस्वीर आई सामने, 'मन्नत' में बैठकर निहारती दिखीं समुद्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन के बीच सुहाना खान की नई तस्वीर आई सामने, 'मन्नत' में बैठकर निहारती दिखीं समुद्र
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 Apr 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
दुनिया इस समय खतरनाक कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण से पीड़ित है और लॉकडाउन की वजह से घरों के अंदर कैद है। वहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भी अपने घर मन्नत से तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बॉलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर की हैं।
मन्नत की बालकनी में खड़े हुए, समुद्र और सूरज को निहारते सुहाना की ये धुंधली तस्वीर बेहद खूबसूरत है। सुहाना को कैजुअल कपड़े पहने देखा जा सकता है और उनके बाल खुले हुए हैं। सुहाना की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। मालूम हो कि इस समय लॉकडाउन की वजह से लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है।
3 of 5
suhana khan
- फोटो : social media
सुहाना खान की जब भी कोई नई तस्वीर सामने आती है सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब एक बार फिर सुहाना छाई हुई हैं। बता दें कि सुहाना खान ने तीन साल ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई की है। अब आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए वो न्यूयॅार्क में रहती हैं। यहां वो अभिनय की क्लासेस ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
suhana khan
- फोटो : social media
इससे पहले सुहाना ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था- 'एक्सपेरिमेंट कर रही हूं।' वहीं गौरी खान ने अपने बेटी की फोटो को शेयर करते हुए बताया कि सुहाना घर में रहकर मेकअप टिप्स सीख रही है। सुहाना खान की ये तस्वीरें भी खूब पसंद की गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Suhana Khan
- फोटो : Social Media
बता दें सुहाना खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। हालांकि, कमेंट्स सेक्शन को बंद कर रखा है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं, जिसमें आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ आदि शामिल हैं। स्टार किड सुहाना खान (Suhana Khan) ने बड़े पर्दे पर अभी कोई शुरुआत नहीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।