कोरोना सबके लिए संकट काल है, फिल्म जगत भी अछूता नहीं: सुभाष घई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माता, निर्देशक और अभिनेता राज कपूर के बाद हिंदी फिल्मों में शोमैन कहे जाने वाले निर्देशक सुभाष घई का मानना है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बाकी दूसरे उद्योग जगत की तरह संकट का समय चल रहा है। शेयर बाजार में जारी उथल पुथल का असर सब पर पड़ रहा है। सुभाष घई ने अपनी अपनी सुपरहिट फिल्म 'राम लखन' के दोनों मुख्य अभिनेताओं के साथ एक नई फिल्म की घोषणा की है और उनका कहना है कि इस पर काम जल्दी शुरू होगा।
बीते बुधवार को सुभाष घई ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि वह अभिनेता जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर के साथ एक फिल्म 'राम चंद किशन चंद' बनाने वाले हैं। यह एक मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें ये दोनों अभिनेता मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे। सुभाष की तरफ से इस घोषणा के बाद उनकी कंपनी के शेयर की कीमत में मामूली सा उछाल दर्ज किया गया। हालांकि ये बढ़त बाजार में दूसरे शेयरों की तरह यहां भी कायम नहीं रह सकी।
अनिल और जैकी की इस फिल्म का नाम पिछले साल सितंबर में भी इस फिल्म के लिए सामने आया, लेकिन अभी तक इसपर काम शुरू नहीं हुआ। कुछ दिनों पहले अनिल और जैकी ने ही सोशल मीडिया पर कमेंट करके एक दूसरे के साथ काम किसी प्रेजेक्ट पर काम करने की बात कही थी। जैकी ऐसी किसी भी फिल्म के लिए मना कर चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान सुभाष ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल की भी बात चलाई थी।
इस बारे में सुभाष घई का कहना है कि उनकी फिल्मों की स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है और जैसे ही स्क्रिप्ट पूरी होगी, वह इनकी कास्ट का एलान करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभी फिल्म जगत का समय ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन ऐसा ही हाल बाकी उद्योगों का भी है। रिकवरी होने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन चीजें सामान्य होने की तरफ बढ़ चली हैं।