पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में फर्जी आधार कार्ड मामले में FIR दर्ज करा चुकी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के लिए खुशखबरी है। स्पॉटबाय में छपी खबर के मुताबिक उर्वशी के नाम पर रूम बुक कराने वाली महिला का पता चल गया है।
2 of 4
उर्वशी रौतेला
- फोटो : amar ujala
पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे एक्ट्रेस का आधार कार्ड ऑटोरिक्शा में मिला था। महिला के मुताबिक होटल बुक कराने के पीछे उसकी फाइव स्टार होटल में आराम करने की मंशा थी।
3 of 4
urvashi rautela
- फोटो : twitter
मुंबई मिरर के मुताबिक उर्वशी के नाम पर रूम बुक कराने वाली महिला एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस है। दरअसल, उर्वशी रौतेला ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। उर्वशी के मुताबिक, कोई उनके नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर मुंबई के होटल में रूम बुकिंग कर रहा था। उन्हें जब इस बारे में पता चला तो फौरन पुलिस को जानकारी दी और शिकायत दर्ज करवाई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह किसी इवेंट के लिए उस होटल में पहुंची थीं। तभी होटल के स्टाफ ने उन्हें बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के जरिए एक रूम उनके नाम पर बुक है। उर्वशी की जानकारी के बिना वहां के एक फाइव स्टार होटल में कमरा बुक करने के लिए फेक आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है।