फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Srikanth Bolla: Rajkumar to do biopic of Srikanth, who brought laurels to the country at MIT, shooting to start in July

Srikanth Bolla: एमआईटी में देश का नाम रोशन करने वाले श्रीकांत की बायोपिक करेंगे राजकुमार, जुलाई में शुरू होगी शूटिंग

Thu, 06 Jan 2022 01:13 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 06 Jan 2022 01:13 PM IST
सार

फिल्म श्रीकांत की बायोपिक होगी। बता दें कि श्रीकांत ने ही बोलेंट इंडस्ट्रीज नामक कंपनी की स्थापना की थी  और अपनी मेहनत से उसे तरक्की के सबसे ऊंचे आसमान तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन
Srikanth Bolla: Rajkumar to do biopic of Srikanth, who brought laurels to the country at MIT, shooting to start in July
राजकुमार राव एंड टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

नए साल में राजकुमार राव ने करियर का सबसे बड़ा चैलेंज लिया है। वह एक ऐसे उद्योगपति का किरदार निभाने जा रहे हैं जिसने दृष्टिहीनता को समस्या नहीं बल्कि चुनौती समझा और कामयाबी की नई इबारत लिखी। इस उद्योगपति का नाम है श्रीकांत बोला। ये फिल्म इन्हीं की बायोपिक होगी जिन्होंने अपनी दृश्यहीनता को अपने सपनो पर हावी नहीं होने  दिया और उन्होंने बोलेंट इंडस्ट्रीज नामक कंपनी की स्थापना की और उसे तरक्की के सबसे ऊंचे आसमान तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव के रहने वाले श्रीकांत बोला ने कई कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना किया है। श्रीकांथ जन्म से ही दृष्टिहीन थे और उनके माता-पिता बहुत ही गरीब और अशिक्षित थे। उन्हें जन्म से ही कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। 10वीं कक्षा पास करने के बाद साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करने के लिए उन्हें लंबे समय तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। श्रीकांत ने न सिर्फ अच्छे नंबरों से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की बल्कि अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढाई करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय दृष्टिहीन छात्र बनने का गौरव भी उन्हें हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत बोला की इस प्रेरक कहानी को तुषार हीरानंदानी निर्देशित करने जा रहे हैं। टी सीरीज कंपनी इस फिल्म में पैसा लगाने को तैयार हो गई है। फिल्म के सह निर्माताओं में कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी के नाम भी शामिल हैं। फिल्म की कहानी सुमित पुरोहित और जगदीप सिद्धू की लिखी हुई है और इसकी शूटिंग जुलाई 2022 में शुरू होने की संभावना दिख रही है।

विज्ञापन

इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए राजकुमार राव कहते हैं, "श्रीकांत बोला एक पूरी पीढ़ी के प्रेरणास्त्रोत हैं। इस तरह के एक प्रेरक व्यक्तित्व की भूमिका निभाना वास्तव में मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है।  इतनी कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद  वह फीनिक्स की तरह ऊंचाई पाते रहे। मैं श्रीकांत के किरदार को निभाने को लेकर बेहद उत्सुक हूं।"

वहीं फिल्म की निर्माता निधि परमार हीरानंदानी और निर्देशक तुषार हीरानंदानी कहते हैं, "जैसे ही हमने ये कहानी सुनी,  हमने तय कर लिया था कि हमें इस प्रेरक कहानी को लोगों तक जरूर पहुंचना चाहिए और सिनेमा से बेहतर माध्यम क्या हो सकता है। राजकुमार राव और भूषण कुमार जैसे पावरहाउस के साथ काम करने के लिए हम वास्तव में बेहद खुश हैं। हम आशा करते हैं कि यह सफर हमारी तरह दर्शकों के दिलों को भी छू जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed