श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी सजल अली (Sajal Aly) शादी के बंधन में बंध गई हैं। सजल ने 'मॉम' फिल्म में श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया था। सजल ने ये शाही शादी अबू धाबी में की। सजल एक पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं और उनकी भारत में भी काफी फैन फॉलोइंग है।
श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी ने धूमधाम से की शादी, लाल रंग के जोड़े में ढा रहीं कहर
सजल ने अपने को-स्टार अहद रजा मीर के साथ निकाह किया। दोनों का निकाह जया नुरइ आइसलैंड में हुआ। इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। इन दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
A post shared by Sajal Ahad Mir (@sajalaly) on
सजल ने हल्दी से लेकर शादी तक की तस्वीरें शेयर की हैं। हल्दी की तस्वीरों में सजल सफेद रंग का लहंगा पहने नजर आईं तो वहीं शादी की तस्वीरों में लाल रंग का लहंगा पहने नजर आईं। वहीं उनके पति अहद सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए थे। तस्वीरों में ये दोनों कपल अच्छे लग रहे हैं।
Hamari Mehndi 🌈 @ahadrazamir #Sajalahadmir #inabudabi @visitabudhabi @mahamiqbalbosan @mubsherbhatti
A post shared by Sajal Ahad Mir (@sajalaly) on
'मॉम' फिल्म से सजल ने बॉलीवु़ड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इससे पहले वो पाकिस्तानी फिल्म जिंदगी कितनी हसी है कर चुकी हैं। फिल्मों से ज्यादा सजल पाकिस्तान के सीरियल्स में सक्रिय हैं। 'नादानियां', 'मस्ताना माही', 'मेरी लाडली', 'अहमद हबीब की बेटियां' शामिल हैं।
डेब्यू के समय किंग खान से इतनी छोटी थीं उनकी ये हीरोइनें, किसी की उम्र 4 साल तो किसी की थी 12 साल