कोरोना काल में मसीहा बनकर उभरे सोनू सोद भारत में कोविड 19 फैलने के बाद से लोगों की मदद कर रहे हैं। बीते कई महीनों से सोनू अलग-अलग तरीकों से लोगों को सहायता पहुंचा रहे हैं। कभी भी वह किसी का इलाज करा रहे हैं तो कभी बच्चों के स्कूल की फीस भर रहे हैं। हाल ही में सोनू ने एक छह साल के बच्चे की मदद की जो कि पहली मंजिल से गिर पड़ा था।
पहली मंजिल से गिरकर घायल हुआ छह साल का बच्चा, सोनू सूद ने बचाई जान
दरअसल एक छह साल का बच्चा छत से गिर पड़ा था। लेकिन इलाज के लिए उसके माता-पिता के पास पैसे नहीं थे। मदद के लिए वे सोनू सूद के पास पहुंचे। अभिनेता ने इस बच्चे का इलाज करवाया। अब ये बच्चा डॉक्टर्स की देखरेख में है।
एक यूजर ने ट्वीट के जरिए इस नेक काम के लिए सोनू सूद का शुक्रिया अदा कर कहा लिखा, 'कौन कहता है कि वो मसीहा नहीं है। वह इकलौता मसीहा है।' इस पर जवाब देते हुए सोनू ने लिखा, 'जाको राखे साइयां, 'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय। शुक्रिया दिनेश एंड रेनबो हॉस्पिटल समय रहते मदद करने के लिए।'
जाको राखे साइयाँ..
मार सके ना कोय ।
Thank you @DineshChirla @RCH_India for the timely help. @IlaajIndia https://t.co/mU7ke3mz2Q
बीते दिनों जुहू में छह मंजिला रिहायशी इमारत को होटल में तब्दील करने के मामले में बीएमसी ने सोनू सूद को नोटिस भेजा था। शुक्रवार को सोनू शिरडी के साईं धाम पहुंचे थे। साईं बाबा के दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने नोटिस के सवाल पर कहा कि वे साईं के दरबार में आए हैं, बाकी सब छुटपुट चीजें हैं जिस पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
मजदूरों की सहायता के सवाल पर सोनू ने कहा कि भगवान की कृपा से उन्हें जिम्मेदारी मिली थी। ऐसा नहीं था कि मुझे जबरन मजदूरों की सहायता करनी थी। लेकिन मुझे ऐसा लगा कि भगवान ने जिम्मेदारी दी है उसको पूरा करना है। अब भी जिम्मेदारी के रास्ते पर चल रहे हैं। गौरतलब है कि बीएमसी ने अभिनेता सोनू सूद और उनकी पत्नी के खिलाफ अवैध निर्माण का मामला दर्ज कराया है।
इस शख्स ने पहचान छुपाकर की टीवी अभिनेत्री से शादी, अब धर्म परिवर्तन के लिए रोज कर रहा मारपीट