देश में चल रहे लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद में अब अभिनेता सोनू सूद की भी एंट्री हो गई है। अभिनेता ने इस मामले पर खुलकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा पर विवाद को लेकर दुख जताया और लोगों से साथ मिलकर रहने की अपील की। सोनू सूद ने पुणे के JITO कनेक्ट 2022 समिट में ये बयान दिया है।
2 of 4
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने इस मामले में अपनी बात रखते हुए कोरोना काल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर को लेकर चल रहे विवाद से दुख होता है और जिस तरह लोग एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे हैं वह भी दिल तोड़ देता है। पिछले ढाई सालों में हमने मिलकर कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ी है। ऐसे में हमें अभी भी साथ रहना चाहिए।
3 of 4
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जब लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत थी, तो किसी ने धर्म की चिंता नहीं की। सभी ने एक दूसरे की मदद की। राजनीतिक दलों ने भी इस दौरान एक साथ मिलकर काम किया था। कोरोना महामारी ने सभी को एक कर दिया था। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से भी अपील की कि वो सभी बेहतर देश के लिए एक साथ आए। उन्होंने कहा कि हमें धर्म और जातियों की सीमाओं को तोड़ना होगा ताकि हम मानवीय आधार पर योगदान दे सके।
4 of 4
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने पहली बार लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद पर अपनी राय रखी है। वह हमेशा ही देश में चल रहे हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। वहीं, कोरोना काल के दौरान उन्होंने कई लोगों की सहायता भी की थी। अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'आचार्य' रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें सोनू सूद की एंट्री पर फैंस उन पर नोट उड़ाते नजर आ रहे थे।