सोनाली बेंद्रे ने 4 जुलाई 2017 की दोपहर पोस्ट लिखकर खुलासा किया था कि वो कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं और अमेरिका में इलाज करवा रही हैं। बीते एक साल में सोनाली की जिंदगी में काफी कुछ बदल चुका है। उपचार के दौरान सोनाली को काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस बीमारी को मात दी।
कैंसर के बाद एक साल में कितनी बदल गई सोनाली बेंद्रे, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख खुद किया खुलासा
एक साल बाद सोनाली ने फिर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है और बताया है कि कैसे उनकी जिंदगी में कैंसर के बाद बदलाव आए। सोनाली ने एक मोनो-क्रोम फोटो शेयर किया और लिखा, "अपने इस दर्द में मजबूती से खड़े रहें, इसी से फूल उगाएं। तुमने मेरी मदद की कि मैं खुदके फूल उगा सकूं।" अपने इस पोस्ट के जरिए सोनाली ने अपनी दोस्त रूपी कौर को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा।
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on
सोनाली बेंद्रे जब न्यूयॉर्क में ट्रीटमेंट करवा रही थीं तब कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी उनसे मिलने पहुंचे थे। इनमें प्रियंका चोपड़ा, सुजैन खान समेत उनके कई करीबी दोस्त शामिल थे। ट्रीटमेंट के दौरान सोनाली को अपने बाल भी कटवाने पड़े। लेकिन सोनाली ने हिम्मत नहीं हारी और इस जानलेवा बीमारी का डटकर सामना किया।
सोनाली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1994 में आई फिल्म 'आग' से की थी। 1996 में सोनाली की फिल्म 'दिलजले' आई जिसमें सोनाली का अभिनय लोगों को काफी पंसद आया। सोनाली ने 12 नवबंर 2002 को फिल्म डिरेक्टर गोल्डी बहल से शादी कर ली। सोनाली आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में नजर आई थी।