फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sofia hayat called herself a goddess says we will defeat taliban and protect Afghanistan

सोशल मीडिया: खुद को भगवान कहती दिखीं सोफिया हयात, कहा-मिलकर तालिबान को हराएंगे

Fri, 20 Aug 2021 07:10 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 20 Aug 2021 07:10 PM IST
सार

  • सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो 
  • सोफिया हयात ने खुद को बताया देवी 
  • सोफिया ने कहा- तालिबान को हराकर अफगानिस्तान की करूंगी सुरक्षा 

विज्ञापन
sofia hayat called herself a goddess  says we will defeat taliban and protect Afghanistan
सोफिया हयात - फोटो : Instagram

विस्तार

बिग बॉस सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी एक्ट्रेस और मॉडल सोफिया हयात भले ही अभिनय, सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया से दूर हों, लेकिन वो सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं। सोफिया हयात आए दिन अपने किसी न किसी पोस्ट की वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। बॉलीवुड और टेलीविजन के कई सितारों ने अफगानिस्तान में चल रहे हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। इन सबके बाद अब सोफिया हयात ने इस पर चिंता जताई।

विज्ञापन


खुद को बताया माता सोफिया हयात

सोफिया हयात ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह खुद को माता सोफिया कहती हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं हूं माता सोफिया हयात। जो अफगानिस्तान में चल रहा है वो हमारी दुनिया की बात है’। सोफिया ने कहा, ‘हनुमान, शिव, अल्लाह और सोफिया हम सब मिलकर अफगानिस्तान की सुरक्षा करेंगे। सबसे अहम वहां की महिलाएं हैं, उन्हें एक बार फिर से स्वतन्त्रता मिलेगी।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat)

sofia hayat called herself a goddess  says we will defeat taliban and protect Afghanistan
सोफिया हयात - फोटो : Instagram

सोफिया ने कहा मिलकर शांति स्थापित करेंगे

सोफिया ने कहा, 'ऐंजेला और सभी धर्मों के भगवान मिलकर तालिबान को हरा देंगे’। उन्होंने कहा, ‘तालिबान कोई हिन्दू, मुस्लिम या सिख नहीं हैं। वो लोग इंसान नहीं बल्कि शैतान और नकारात्मक हैं। हम सभी एक साथ मिलकर एक साथ शांति स्थापित करेंगे। हमारी ताकत उनसे कई अधिक है। आंखे बंद करके अफगानिस्तान के लिए प्रार्थना करें।

धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगा आरोप  

बता दें कि खुद को आध्यात्मिक गुरु कहने वाली सोफिया हयात इस तरह के विवादों से पहले भी घिर चुकी हैं। उन पर अपनी तस्वीरों को जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप पहले भी लगा है। बता दें कि सोफिया हयात बिग बॉस सीजन 7 में नजर आईं थीं, जहां उन्होंने अरमान मलिक पर घर से बाहर निकलने के बाद कई आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed