{"_id":"5a8e409a4f1c1b3c718b63b6","slug":"sidharth-malhotra-refuses-getting-a-role-opposite-padman-akshay-in-bade-miyan-chote-miyan-remake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'पैडमैन' अक्षय कुमार के सामने 'छोटे मियां' बनने से किया इंकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'पैडमैन' अक्षय कुमार के सामने 'छोटे मियां' बनने से किया इंकार
Thu, 22 Feb 2018 09:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'अय्यारी' के लिए चर्चा में हैं। हालांकि फिल्म को कुछ खास कामयाबी नहीं मिल रही है। लेकिन इसके बावजूद सिद्धार्थ के पास अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं। खबर है कि 1998 में बनी डेविड धवन की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का रीमेक बन रहा है और इसके लिए सिद्धार्थ को साइन किया गया है। सिद्धार्थ ने इस पर अब जवाब दिया है।
2 of 4
खबर है कि बड़े मियां छोटे मियां के रीमेक में 'पैडमैन' अक्षय कुमार के साथ सिद्धार्थ को साइन किया गया है। सिद्धार्थ ने इस बात से इंकार करते हुए बताया कि ऐसा कोई ऑफर उन्हें नहीं मिला है और किसी ने उन्हें अप्रोच नहीं किया है।
3 of 4
सिद्धार्थ ने कहा, 'वैसे भी अक्षय और मेरी हाइट एक है। इसलिए हम में से कोई छोटे मियां नहीं हो सकता। हम दोनों के साथ फिल्म बनी भी तो नाम होगा बड़े मियां बड़े मियां। फिलहाल मुझे किसी ने अप्रोच नहीं किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि इस समय सिद्धार्थ के पास 'कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा' की बायोपिक है जिसमें वे लीड रोल करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।