फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धा कपूर ने पोस्ट की मर्लिन मुनरो की ऐसी फोटो, लोग बोले- छुपाने की नहीं दिखाने की आदत डालो

Thu, 07 Dec 2017 12:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 07 Dec 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
Shraddha kapoor post photo of Marilyn Monroe, user trolled on twitter
सोशल मीडिया के इस दौर में जहां एक ओर फेसबुक-ट्विटर-इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटिज अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस का दिल जीतने की कोई कसर नहीं छोड़ते तो दूसरी ओर कई बार उनका यह दाव उल्टा पड़ जाता है। फैंस अपने फेवरेट स्टार को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
Shraddha kapoor post photo of Marilyn Monroe, user trolled on twitter
ताजा विवाद श्रद्धा कपूर से जुड़ा है। जहां श्रद्धा ने ट्विटर पर मर्लिन मुनरो की फोटो शेयर कर बैठे-बिठाए मुसीबत मोल ले ली। दरअसल खूबसूरती का पैमाना समझी जाने वाली मर्लिन इस फोटो में स्विमसूट पहन बीच पर आराम फरमाती नजर आ रही हैं।


Shraddha kapoor post photo of Marilyn Monroe, user trolled on twitter
विवाद मर्लिन की इस फोटो से नहीं बल्कि नीचे लिखे कैप्शन से खड़ा हुआ। फोटो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि देखिए मर्लिन के पेट पर चढ़ी चर्बी की परतों के साथ ही बांह पर भी फैट साफ देखा जा सकता है। जिनकी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनती होती है, इसलिए महिलाओं को अपनी बॉडी शेप की चिंता किए बिना, जैसी वह हैं उसकी कद्र करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha kapoor post photo of Marilyn Monroe, user trolled on twitter
बस श्रद्धा की इसी फोटो ने उन्हें फैंस के निशाने पर ला दिया। श्रद्धा वजन कम रखने वाली एक ग्रीन टी का प्रचार करती हैं। जिस विज्ञापन की पंच लाइन ही है कि 'छुपाने की जगह बेली फैट घटाने की आदत डालो।' एक ट्विटर यूजर ने तो श्रद्धा के पापा एक्टर शक्ति कपूर को भी नहीं बख्शा, देखिए कैसे उनकी फोटो शेयर कर यह कहा।
विज्ञापन
Shraddha kapoor post photo of Marilyn Monroe, user trolled on twitter
हालांकि, कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जिन्होंने श्रद्धा की इस फोटो के लिए उनकी तारीफ भी की। जिसमें एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed